सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   umar ahmed ilyasi on pok ghar wapsi jammu kashmir development

जम्मू कश्मीर: मुख्य इमाम उमर इलियासी का बड़ा बयान- POK की होगी घर वापसी; जल्द तिरंगे तले आएंगे वहां के लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 03 Apr 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

ऑल इंडिया इमाम संगठन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) बहुत जल्द भारत का हिस्सा होगा। उन्होंने दावा किया कि वहां के लोग खुद जनमत संग्रह के जरिए भारत में शामिल होना चाहते हैं। इलियासी के मुताबिक, अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुए जबरदस्त विकास हुआ है।
 

umar ahmed ilyasi on pok ghar wapsi jammu kashmir development
मुख्य इमाम उमर अहमद इलियासी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

ऑल इंडिया इमाम संगठन के प्रमुख डॉक्टर उमर अहमद इलियासी ने एक बड़ा बयान दिया है। कश्मीर घाटी के दौरे पर पहुंचे मुख्य इमाम इलियासी ने दावा किया कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) बहुत जल्द भारत का हिस्सा बनने जा रहा है। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को पीओके की 'घर वापसी' बताया है। 
Trending Videos


श्रीनगर में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मुख्य इमाम इलियासी ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का एक अटूट अंग है। उन्होंने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं जब यह फिर से भारत में शामिल हो जाएगा। इलियासी ने कहा कि आज वहां के हालात बेहद खराब हैं और वहां रहने वाले लोग खुद भारत के साथ आने को बेताब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पीओके के लोग चाहते हैं जनमत संग्रह'
डॉक्टर इलियासी ने दावा किया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोग अब घुटन महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां के नागरिक खुद चाहते हैं कि एक जनमत संग्रह कराया जाए, जिससे वे खुलकर अपनी आवाज बुलंद कर सकें। इलियासी ने दावा किया कि वहां के लोग भारत में शामिल होने की अपनी इच्छा को पूरी दुनिया के सामने रखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: ईरान ने जिंदा पकड़ा अमेरिकी पायलट?: एक और F15E लड़ाकू विमान गिराने का किया दावा; व्हाइट हाउस ने साधी चुप्पी 

'धारा 370 हटने के बाद बदला कश्मीर का चेहरा'
जब मुख्य इमाम से इस बड़े बदलाव की वजह पूछी गई, तो उन्होंने कहा कि साल 2019 में जब से केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया है, तब से घाटी की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।

उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर में शानदार सड़कें बन रही हैं, रेल कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, बड़े पैमाने पर अवसंरचना का काम हो रहा है और अमन-चैन का माहौल है। घाटी के इसी विकास को देखकर सरहद पार यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रहने वाले लोगों की आंखें खुली हैं। वे देख रहे हैं कि भारत के कश्मीर में लोग कितनी तरक्की और शांति से रह रहे हैं, जबकि वे खुद कंगाली और बदहाली से जूझ रहे हैं।

विकास की बयार में शामिल होने की चाहत
मुख्य इमाम ने आगे कहा कि आज दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। पीओके के लोग भी अब खाली वादों और गरीबी से तंग आ चुके हैं। वे भारत की इस शानदार विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं। यही वजह है कि वहां लगातार पाकिस्तान के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed