{"_id":"69cfc381cb50092d880e6be9","slug":"after-induction-now-the-demand-for-stoves-has-increased-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83937-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इंडक्शन के बाद अब स्टोव की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इंडक्शन के बाद अब स्टोव की बढ़ी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में रसोई गैस की किल्लत के चलते अब एक बार फिर पारंपरिक स्टोव की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। पहले जहां लोग इंडक्शन और गैस चूल्हों पर निर्भर हो गए थे, वहीं अब गैस सिलेंडर की अनियमित सप्लाई और बढ़ती कीमतों के कारण लोग पुराने विकल्पों की ओर लौट रहे हैं। शहर के सदर बाजार में इन दिनों पुराने स्टोव को ठीक कराने वालों की भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानों पर अलग-अलग साइज और डिजाइन के नए स्टोव भी फिर से बिकने लगे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में स्टोव की बिक्री लगभग बंद हो गई थी, लेकिन अब अचानक मांग बढ़ गई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट/वर्जन--
लोग स्टोव खरीदना लगभग भूल चुके थे, लेकिन गैस की किल्लत के कारण पिछले कुछ दिनों से स्टोव की मांग काफी बढ़ी है। लोग पुराने स्टोव भी लेकर आ रहे हैं जिन्हें हम ठीक कर रहे हैं।-- राजेश कुमार, दुकानदार
अलग-अलग साइज के स्टोव की मांग हो रही है, खासकर छोटे परिवार वाले लोग स्टोव खरीद रहे हैं।-- रामलाल मेहता, दुकानदार
गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा और कीमत भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में हमने अपना पुराना स्टोव ठीक करवाया है ताकि जरूरत पड़ने पर काम आ सके।-- सीमा देवी, ग्राहक
इंडक्शन काफी महंगा हो गया है और बिजली भी अधिक लग रही है। इसलिए हम स्टोव इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हैं।-- -अमित कुमार, ग्राहक
Trending Videos
कोट/वर्जन
लोग स्टोव खरीदना लगभग भूल चुके थे, लेकिन गैस की किल्लत के कारण पिछले कुछ दिनों से स्टोव की मांग काफी बढ़ी है। लोग पुराने स्टोव भी लेकर आ रहे हैं जिन्हें हम ठीक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग साइज के स्टोव की मांग हो रही है, खासकर छोटे परिवार वाले लोग स्टोव खरीद रहे हैं।
गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा और कीमत भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में हमने अपना पुराना स्टोव ठीक करवाया है ताकि जरूरत पड़ने पर काम आ सके।
इंडक्शन काफी महंगा हो गया है और बिजली भी अधिक लग रही है। इसलिए हम स्टोव इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हैं।