सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us fighter jet crash iran pilot captured tehran bridge airstrike

West Asia Conflict: ईरान ने मार गिराया अमेरिकी लड़ाकू विमान; US ने पायलट का किया रेस्क्यू, दूसरे की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 03 Apr 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया की जंग में पहली बार ईरान की सीमा के भीतर एक अमेरिकी लड़ाकू विमान गिरा है। अमेरिका जहां अपने चालक दल को बचाने में जुटा है, वहीं ईरान के सरकारी टीवी पर अमेरिकी पायलटों को पकड़ने पर इनाम देने की बात कही जा रही है। इस बीच अमेरिका ने एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया है। 

us fighter jet crash iran pilot captured tehran bridge airstrike
ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में चल रही जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। खबर है कि ईरान की सीमा के भीतर अमेरिका के एक लड़ाकू विमान को निशाना बनाया गया। इस घटना के बाद अमेरिकी सेना ने अपने लापता पायलटों और चालक दल को बचाने के लिए एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच खबर आई है कि अमेरिकी सेना ने एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया है। वहीं, दूसरे पायलट और चालक दल के सदस्यों को ढूढ़ने की कोशिश जारी है। 
Trending Videos


इससे पहले, सोशल मीडिया पर सामने आए फुटेज में अमेरिकी ड्रोन, विमान और हेलीकॉप्टर उस पहाड़ी इलाके के ऊपर उड़ते हुए दिखाई दिए, जहां पायलट लड़ाकू विमान से कूद गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


ईरानी मीडिया दावा कर रहा है कि उनकी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि विमान का पायलट दक्षिण-पश्चिमी ईरान में पैराशूट के जरिए सुरक्षित कूद गया था, जिसे अब बंधक बना लिया गया है।

पायलट के बचने की संभावना न के बराबर- ईरानी प्रवक्ता
हालांकि, ईरान के खातम अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान में केशम द्वीप के दक्षिण में एक दूसरे पांचवीं पीढ़ी के अमेरिकी एफ-35 विमान को आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स की नई वायु रक्षा प्रणाली ने निशाना बनाकर गिरा दिया। उन्होंने कहा कि पायलट के सुरक्षित विमान से बाहर निकलने की संभावना न के बराबर है। 

इसके अलावा ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने यह भी दावा किया कि मध्य तेहरान में अमेरिका का एक और अत्याधुनिक F-35 लड़ाकू विमान मार गिराया गया है। हालांकि, अमेरिका की तरफ से अभी तक सिर्फ एक विमान के क्रैश होने और ऑपरेशन चलने की बात कही गई है। अब वो विमान कौन सी है इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: मुख्य इमाम उमर इलियासी का बड़ा बयान- POK की होगी घर वापसी; जल्द तिरंगे तले आएंगे वहां के लोग

इनाम की घोषणा 
हैरान करने वाली बात यह है कि ईरान के सरकारी चैनल पर एंकर ने लाइव जनता से अपील की कि जो कोई भी दुश्मन के पायलट को जिंदा पकड़कर पुलिस के हवाले करेगा, उसे एक बहुत कीमती इनाम दिया जाएगा। 

बी1 ब्रिज पर अमेरिकी हमला
अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की है कि सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान को पड़ोसी शहर करज से जोड़ने वाले 'B1 ब्रिज' पर बड़ा हवाई हमला किया है। अमेरिका का कहना है कि यह हमला ईरान के हथियारों की आवाजाही वाले रास्ते को तोड़ने के मकसद से किया गया था। इन सबके बीच एक और बड़ी खबर आई कि फ्रांस के मालिकाना हक वाला एक मालवाहक जहाज होर्मुज से होकर सुरक्षित गुजर गया। इस्राइल और अमेरिका के साथ युद्ध शुरू होने के बाद ईरान ने इस समुद्री रास्ते को बंद कर दिया है। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed