सब्सक्राइब करें

Live

West Asia Crisis Live: सऊदी अरब को बहरीन से जोड़ने वाला पुल फिर खुला; लेबनान में दो लोगों की मौत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Iran Israel US Conflict Live Updates: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल के हमले तीव्र हो गए हैं, मिसाइलें आसमान में झूल रही हैं और धमाके शहरों में भय और तबाही फैला रहे हैं। तेल और गैस की आपूर्ति खतरे में है, वैश्विक बाजार अस्थिर हैं। होर्मुज जलसंधि की ब्लॉकिंग से दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव बढ़ रहा है। हर पल संघर्ष और विकराल होता जा रहा है और शांति के संकेत कहीं नजर नहीं आते। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...

West Asia Conflict Live Updates Iran War US Action Against Iran Israeli Strike in Lebanon News In Hindi
पश्चिम एशिया में संकट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:57 PM, 07-Apr-2026

लेबनान के नबातीह पर इस्राइली हमलों में दो लोगों की मौत

दक्षिणी लेबनान के नबातीह प्रांत में इस्राइली हमलों में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि दीर जहरानी कस्बे में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, जिबदीन कस्बे में तड़के एक और व्यक्ति की मौत हो गई। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ऐन काना और अरब सलीम में भी इस्राइली हवाई हमले और नबातीह अल-फौका में ड्रोन हमले की खबरें सामने आई हैं।
12:55 PM, 07-Apr-2026

सऊदी अरब को बहरीन से जोड़ने वाला पुल फिर से खुला

सऊदी अरब को बहरीन से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल किंग फहद कॉजवे ईरानी हमलों के खतरे के मद्देनजर मंगलवार को सुबह बंद कर दिया गया था। हालांकि, अब इसे फिर से खोल दिया गया है। सुबह इसे बंद किए जाने के दौरान कहा गया था कि सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत को निशाना बनाकर किए गए ईरानी हमलों के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तौर पर वाहनों की आवाजाही निलंबित कर दी गई है। 25 किलोमीटर (15.5 मील) लंबा यह पुल बहरीन को, जो अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का ठिकाना है, अरब प्रायद्वीप से सड़क मार्ग से जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है।
11:18 AM, 07-Apr-2026

'ट्रेन यात्रा से बचें', इस्राइल की ईरानियों को चेतावनी

एपी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राइली सेना ने फारसी भाषा में ईरानियों को चेतावनी जारी की है कि वे स्थानीय समयानुसार कम से कम रात 9 बजे तक ट्रेनों में यात्रा करने से बचें।
10:25 AM, 07-Apr-2026

मोजतबा खामेनेई की सेहत पर संशय बरकरार

अमेरिका और इस्राइल के हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के नए सर्वोच्च नेता चुने गए मोजतबा खामेनेई की सेहत पर संशय बरकरार है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बमबारी में वे गंभीर रूप से घायल हुए, जिसके बाद उनके कई अंगों को नुकसान पहुंचा। कुछ खबरों में मोजतबा के कोमा में होने और यहां तक की एक पैर काटने की नौबत आने की बात भी सामने आई। हालांकि, ईरान की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। युद्ध के 39वें दिन आई कुछ और रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। संघर्षविराम और युद्ध को लेकर मोजतबा किसी तरह की प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं है। यहां तक कि उनके सटीक ठिकाने का भी पता लगाया जा चुका है।
09:25 AM, 07-Apr-2026

ट्रंप की डेडलाइन से पहले ईरान ने अपनाई मानव श्रृंखला बनाने की योजना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की समयसीमा नजदीक आने से पहले ईरान ने बड़ी योजना बनाई है। तेहरान ने कथित तौर पर युवा ईरानियों से ईरान के प्रमुख बिजली संयंत्रों के चारों ओर प्रतीकात्मक मानव शृंखला बनाने का आह्वान किया है। ईरान के खेल और युवा मंत्रालय ने एथलीटों, कलाकारों और छात्रों सहित देश के युवाओं से मंगलवार को दोपहर दो बजे (स्थानीय समय) से इन स्थलों के आसपास इकट्ठा होने का आह्वान किया है। ईरान के युवा मामलों के उप मंत्री अलीरेजा रहीमी ने एक वीडियो संदेश में कहा, "कई विश्वविद्यालय के युवाओं, युवा कलाकारों और युवा संगठनों ने प्रस्ताव दिया कि हम देश के बिजली संयंत्रों के चारों ओर एक मानव घेरा या मानव शृंखला बनाएं।"
08:53 AM, 07-Apr-2026

न्यूजीलैंड बोला- ईरानी बुनियादी ढांचे के खिलाफ अमेरिकी धमकियां 'निरर्थक'

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने ईरानी नागरिक अवसंरचना के खिलाफ ट्रंप की हालिया धमकियों को निरर्थक बताया है। उन्होंने कहा कि यह मददगार नहीं है, क्योंकि और अधिक सैन्य कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मूल बात यह है कि इस संघर्ष को और अधिक फैलने से रोकने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।" उन्होंने कहा कि इस सप्ताह वॉशिंगटन में होने वाली बैठक में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स का अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को संदेश होगा कि संघर्ष को कम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:51 AM, 07-Apr-2026

ईरान ने जनवरी से हिरासत में लिए गए जापानी नागरिक को किया रिहा

जापान ने मंगलवार को कहा कि जनवरी से ईरान में हिरासत में लिए गए एक जापानी नागरिक को रिहा कर दिया गया है। मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने पत्रकारों को बताया कि उनकी रिहाई की पुष्टि सोमवार को हुई थी। जिस व्यक्ति को रिहा किया गया है, वह जापान के एनएचके सार्वजनिक टेलीविजन में पत्रकार बताया जा रहा है। किहारा ने कहा कि व्यक्ति स्वस्थ है, लेकिन उन्होंने आगे कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।
08:44 AM, 07-Apr-2026

अमेरिकी सेना ने ईरान युद्ध में अब तक 13,000 से अधिक ठिकानों पर किया हमला

अमेरिकी सेना ने ईरान युद्ध में अब तक 13,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए हैं। पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए जिम्मेदार और ईरान पर हमलों का नेतृत्व कर रही अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसकी सेनाओं ने 13,000 से अधिक ईरानी ठिकानों पर हमला किया है। सेंट्रल कमांड ने यह भी कहा कि 155 से अधिक ईरानी जहाजों को नुकसान पहुंचाया गया है या नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी परमाणु-संचालित विमानवाहक पोत और पनडुब्बियां ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में भाग ले रही हैं। इसके साथ ही एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट से लेकर बी-52 बमवर्षक विमानों तक का एक बेड़ा भी इसमें शामिल है।
 
05:58 AM, 07-Apr-2026

इराक में ड्रोन हमले में पति-पत्नी की मौत, ईरान पर आरोप

इराक के उत्तरी हिस्से में एक बड़ा हमला सामने आया है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, एरबिल प्रांत में ईरान की ओर से आए ड्रोन हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई। बताया गया कि यह हमला देर रात हुआ, जब एक विस्फोटक से भरा ड्रोन एरबिल के दराशाकरान इलाके के जरका ज़ोय गांव में एक घर पर गिरा। इस हमले में एक शादीशुदा जोड़े की जान चली गई। एरबिल के गवर्नर ओमिद खोशनॉव ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और युद्ध अपराध बताया है। स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां इस हमले की जांच कर रही हैं और मामले को गंभीर मान रही हैं।

02:07 AM, 07-Apr-2026

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष- युद्ध बढ़ाने से शांति नहीं आएगी

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने चेतावनी दी है कि नागरिक इलाकों पर हमले करने से शांति नहीं मिलेगी। उनका कहना है कि केवल कूटनीति और बातचीत ही संघर्ष को खत्म करने का सही तरीका है। कोस्टा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि केवल वार्ता और क्षेत्रीय साझेदारों के प्रयासों से ही समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि युद्ध और बढ़ता है तो सबसे ज्यादा नुकसान ईरान की आम जनता को होगा।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed