सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan MP Mushahid Hussain get irritated after uae asked to repay 3 billion loan cites Akhand Bharat

PAK Politics: UAE से कर्ज लौटाओ सुनकर पाकिस्तान को मिर्ची क्यों लगी! 'अखंड भारत' का जिक्र कर क्या बोले सांसद?

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 07 Apr 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष के बीच संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान से 350 करोड़ डॉलर के परिपक्व हो चुके कर्ज को चुकाने के लिए कहा था। हालांकि, पाकिस्तान यह कर्ज वापस देने के लिए तैयार हो गया है। लेकिन, पाकिस्तानी सांसद मुशाहिद हुसैन ने एहसान फरामोशी दिखाते हुए उलटा यूएई पर अखंड भारत का हिस्सा न बन जाने का तंज कसा है।

Pakistan MP Mushahid Hussain get irritated after uae asked to repay 3 billion loan cites Akhand Bharat
शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी पीएम - फोटो : X @CMShehbaz
विज्ञापन

विस्तार

विदेशी कर्जे में सिर के ऊपर तक डूबी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालत किसी से छिपी नहीं है। इसके बावजूद पाकिस्तान अपने सहयोगी मुस्लिम देशों को ही आंखें दिखाने पर उतर आया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गाढ़े वक्त में पाकिस्तान को कर्जा देकर मदद की। वहीं, अब यूएई ने कर्जा वापस मांगा है तो पाकिस्तानी सांसद ने मदद का जवाब नसीहतों और तंज कस कर दिया है। 
Trending Videos


दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को 350 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया था। अब यूएई ने परिपक्व हो चुकी कर्ज राशि को चुकाने को कहा है। हालांकि, पाकिस्तान ने ये कर्जा लौटाने की बात कही है। लेकिन, पाकिस्तानी सांसद मुशाहिद हुसैन ने एहसान फरमोशी दिखाते हुए टीवी पर उसका मजाक उड़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फजीहत के बाद बदले पाकिस्तान के सुर: US-ईरान समझौते पर अब किया टिप्पणी से इनकार, तेहरान दिखा चुका है आईना

पाकिस्तान ने पार की एहसान फरामोशी की हदें 
पाकिस्तानी सांसद मुशाहिद हुसैन ने टीवी डिबेट में खुलेआम यूएई को कई बार बेचारा करार दिया। हुसैन ने कहा, ''उस मुल्क को बनाने में हमारा किरदारा रहा है। हमने उनकी फौज को ट्रेनिंग दी है।'' उन्होंने कहा कि यूएई ने डेढ़ खरब डॉलर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया है। हुसैन ने आगे कहा कि यूएई कई जगहों पर जंग में फंसा हुआ है। 
 

मुशाहिद हुसैन ने यूएई को अखंड भारत का डर भी दिखाया। उन्होंने कहा, ''मैं यूएई को मशवरा देना चाहता हूं कि आपकी आबादी एक करोड़ है। इनमें से 43 लाख लोग हिंदुस्तान के रहते हैं। अपना ख्याल रखें, हिंदुस्तान के साथ दोस्ती कहीं आपको अखंड भारत का हिस्सा न बना दे।''

ये भी पढ़ें: क्या ईरान से जंग के बीच बौखलाए ट्रंप?: भारत-PAK के बीच सुलह का फिर लिया श्रेय, नई टिप्पणी से बटोरीं सुर्खियां

कई बार बताया यूएई को बेचारा
उन्होंने यह भी दावा किया कि बेचारे दुबई को पैसे की जरूरत है, क्योंकि ईरान ने उसकी अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी है। उन्होंने अपने बयान में कई बार यूएई को बेचारा कहकर पुकारा। गौरतलब है कि ईरान युद्ध को खत्म करने की कोशिश में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। इसके लिए वह खाड़ी देशों से संपर्क में है। इसके बावजूद मुस्लिम बहुल खाड़ी देशों को आंखें दिखाने में कमी नहीं रख रहा है। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed