सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   who is Ben Roberts Smith Australia s most decorated soldier arrested over alleged war crimes in afghanistan

Australia: 'जंग के हीरो' पर लगा युद्ध अपराध का आरोप, पांच हत्याओं से जुड़ा मामला, जानें कौन है बेन रॉबर्ट्स

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 07 Apr 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

2020 की एक रिपोर्ट में इस बात के पुख्ता सबूत मिले थे कि ऑस्ट्रेलिया की स्पेशल एयर सर्विस रेजिमेंट (एसएएस) के सदस्यों ने अफगान युद्ध में दर्जनों निहत्थे कैदियों की हत्या की थी। 2021 में इसकी जांच शुरू की गई। इनमें से कई मामलों की जांच अभी भी जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को मंगलवार को ही न्यू साउथ वेल्स राज्य की एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

who is Ben Roberts Smith Australia s most decorated soldier arrested over alleged war crimes in afghanistan
ऑस्ट्रेलिया का वॉर हीरो हुआ गिरफ्तार - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सम्मानित सैनिक और जंग के हीरो कहे जाने वाले बेन रॉबर्ट्स-स्मिथ को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस (एएफपी) ने जानकारी दी कि उन पर अफगानिस्तान में तैनाती के दौरान पांच निहत्थे नागरिकों की हत्याओं से जुड़े युद्ध अपराध के पांच मामले दर्ज किए जाएंगे।
Trending Videos


पुलिस ने 47 वर्षीय पूर्व ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल सदस्य रॉबर्ट्स-स्मिथ को सिडनी हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। उन पर 2009 से 2012 के बीच अफगानिस्तान में पांच लोगों की हत्या के संबंध में युद्ध अपराधों के पांच आरोप लगाए गए हैं। प्रत्येक आरोप के लिए अधिकतम सजा आजीवन कारावास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nepal: नेपाल के चार जिलें में बर्ड फ्लू का कहर, पक्षियों और अंडों को नष्ट करने का काम जारी

कई प्रतिष्ठित सैन्य सम्मानों से नवाजे गए 
रॉबर्ट्स-स्मिथ को 2006 से 2012 तक अफगानिस्तान में छह दौर की सेवा के दौरान की गई कार्रवाई के लिए विक्टोरिया क्रॉस सहित कई प्रतिष्ठित सैन्य सम्मानों से नवाजा गया था। उन्हें एक राष्ट्रीय नायक के रूप में सराहा गया था।

गिरफ्तारी पर क्या बोली पुलिस?
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएफपी आयुक्त क्रिसी बैरेट ने कहा, "यह आरोप लगाया जाएगा कि अफगानिस्तान में कथित हत्या के समय पीड़ित हमलों में हिस्सा नहीं ले रहे थे।" उन्होंने आगे कहा, "यह आरोप लगाया जाएगा कि पीड़ितों को हिरासत में लिया गया था, वे निहत्थे थे और मारे जाने के समय एएडीएफ (ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल) सदस्यों के नियंत्रण में थे।" पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ितों को आरोपी द्वारा या उसके आदेशों पर और उसकी उपस्थिति में उसके अधीनस्थों द्वारा गोली मारी गई थी।

आरोपों से बेन रॉबर्ट्स-स्मिथ का इनकार
रॉबर्ट्स-स्मिथ ने अपनी सेवा के दौरान किसी भी गलत काम के आरोपों से लगातार इनकार किया है। इनमें से कुछ आरोप 2018 में समाचार पत्रों की एक शृंखला में पहली बार सामने आए थे। रिपोर्ट किए गए आरोपों में यह भी शामिल था कि रॉबर्ट्स-स्मिथ ने एक निहत्थे अफगान किशोर को गोली मार दी थी। इतना ही नहीं हथकड़ी पहने एक शख्स को एक चट्टान से नीचे गिरा दिया था, जिसके बाद उसे गोली मारने का आदेश दिया गया था।

ये भी पढ़ें: Pakistan: पश्चिम एशिया में पाकिस्तान की रणनीति क्यों हुई फेल? 'इस्लामिक NATO' का सपना बिखरा

मानहानि का केस हार गए थे 'जंग के हीरो'
रॉबर्ट्स-स्मिथ ने इन रिपोर्टों को ऑस्ट्रेलिया के सबसे महंगे मानहानि मुकदमे में चुनौती दी थी, जिसमें 2023 में एक संघीय अदालत के न्यायाधीश ने फैसला सुनाया था कि समाचार पत्रों ने उन पर लगाए गए छह हत्या के आरोपों में से चार को साबित कर दिया है। सितंबर 2025 में हाई कोर्ट ने एक अंतिम अपील की अर्जी खारिज कर दी थी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed