{"_id":"69d4cfe68720cacbac0ad2a7","slug":"iran-has-come-up-with-way-to-form-human-chain-to-deal-with-possible-us-israel-attacks-what-will-donald-trump-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Human Chain: ईरान ने संभावित हमलों से निपटने के लिए निकाली मानव शृंखला बनाने की तरकीब, अब क्या करेंगे ट्रंप?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Human Chain: ईरान ने संभावित हमलों से निपटने के लिए निकाली मानव शृंखला बनाने की तरकीब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Devesh Tripathi
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही समझौता न करने पर ईरान को भीषण हमलों का अल्टीमेटम दिया है। वहीं, ईरान ने हमले रुकने तक किसी भी तरह के समझौते से इनकार कर दिया है। वहीं, ट्रंप की तमाम धमकियों के बावजूद ईरान अमेरिका या इस्राइल के सामने झुकने या समझौता करने को तैयार नहीं है।
ईरान इस्राइल युद्ध
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) खत्म हो रही है। वहीं ईरान ने भी होर्मुज को लेकर समझौता करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। इस बीच ईरान के एक मंत्री की अपील सुर्खियों में है। उन्होंने लोगों से मानव शृंखला बनाने की गुजारिश की है।
ईरानी मंत्री ने सभी युवाओं, एथलीटों, कलाकारों, छात्रों, यूनिवर्सिटी के छात्रों और उनके प्रोफेसरों से पावर प्लांट के चारों ओर मानव शृंखला बनाने की अपील की है। देश के सरकारी टेलीविजन पर सुप्रीम काउंसिल ऑफ यूथ एंड एडोलसेंट्स के सचिव (युवा और खेल मामलों के उपमंत्री) अलीरेजा रहीमी ने एक न्यूजकास्ट में वीडियो कॉल में मानव शृंखला बनाने की अपील करते हुए कहा, “पावर प्लांट जो हमारी राष्ट्रीय संपत्ति और पूंजी हैं, चाहे किसी भी पसंद या राजनीतिक नजरिए से देखें, वे ईरान और ईरानी युवाओं के भविष्य के हैं।”
ईरान ने सार्वजनिक ढांचों पर हमलों को बताया युद्ध अपराध
रहीमी ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी लिखा, “हम सब हाथों में हाथ डालकर यह कहेंगे कि सार्वजनिक ढांचे पर हमला करना युद्ध अपराध है।” ईरान ने अपने नागरिकों, खासकर युवाओं, कलाकारों और खिलाड़ियों से अपील की है कि वे दोपहर 2 बजे (स्थानीय समयानुसार) सात अप्रैल को देशभर के पावर प्लांट्स के पास मानव शृंखला बनाएं।
वैसे ये पहली बार नहीं है कि ईरानियों को मानव शृंखला बनाने के लिए कहा गया है। ईरान ने पहले भी पश्चिम के साथ बढ़ते तनाव के समय अपनी न्यूक्लियर साइट्स के चारों ओर ह्यूमन चेन बनाई हैं।
पहले भी ईरानी बना चुके हैं मानव शृंखला
2005-2006 में ऐसा हुआ था। सितंबर 2005 में इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईईएई) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने नियमों का हवाला दे सख्त कदम की बात कही थी। आरोप था कि ईरान ने यूरेनियम एनरिचमेंट का काम फिर से शुरू कर दिया। इस दौरान छात्र और समर्थक अक्सर मानव शृंखला बनाने के लिए इस्फाहान यूरेनियम कन्वर्जन प्लांट जैसी जगहों पर इकट्ठा होते थे।
अगस्त 2006 में, ईरान ने एक "हैवी वॉटर प्लांट" का उद्घाटन किया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के बढ़ते दबाव का सामना किया, जिसने एनरिचमेंट रोकने की मांग की। तब भी सरकार के समर्थन में मानव शृंखला समेत जन प्रदर्शन किए गए थे।
(इनपुट आईएएनएस से)
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन