{"_id":"69d4e2af44300d0576058b74","slug":"nepal-prime-minister-balendra-shah-revises-hierarchy-of-cabinets-ministers-home-minister-sudhan-gurung-ranks-f-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की नई कैबिनेट में 15 दिन में ही फेरबदल: पीएम बालेन शाह ने किए बदलाव, गृह मंत्री पांचवें नंबर पर पहुंचे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल की नई कैबिनेट में 15 दिन में ही फेरबदल: पीएम बालेन शाह ने किए बदलाव, गृह मंत्री पांचवें नंबर पर पहुंचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने शपथ लेने के मात्र पंद्रह दिनों के भीतर अपनी कैबिनेट के मंत्रियों की वरीयता में बड़ा बदलाव किया है। अब गृह मंत्री का कद सूची में गिरकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
बालेंद्र शाह ‘बालेन’
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
Nepal News: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने 27 मार्च को बनी अपनी नई कैबिनेट के मंत्रियों की क्रम संख्या (वरीयता) में बड़ा बदलाव किया है। सरकार बनने के पंद्रह दिनों के भीतर ही मंत्रियों के पदक्रम को दोबारा तय किया है। मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद राष्ट्रपति कार्यालय ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी।
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री की सिफारिश पर संविधान की धारा 76 (9) के तहत यह बदलाव किए गए हैं। हालांकि मंत्रियों के विभागों में कोई फेरबदल नहीं किया गया, लेकिन उनके बैठने और प्रोटोकॉल के क्रम को बदल दिया गया है। अब मंत्रियों की नई रैंकिंग उनकी वरिष्ठता के आधार पर तय की गई है।
गृह मंत्री का घटा कद
बदलाव के बाद सबसे अधिक चर्चा गृह मंत्री सुधन गुरुंग की हो रही है। पिछली सूची में सुधन गुरुंग तीसरे स्थान पर थे, लेकिन अब वे खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले अब अन्य मंत्रियों को जगह दी गई है। यह बदलाव राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वित्त मंत्री बने दूसरे नंबर के नेता
नई रैंकिंग के अनुसार, वित्त मंत्री डॉक्टर स्वर्णिम वागले अब प्रधानमंत्री बालेन शाह के ठीक बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वरिष्ठता के आधार पर उन्हें यह स्थान दिया गया है। वहीं विदेश मंत्री शिशिर खनाल और ऊर्जा, जल संसाधन व सिंचाई मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ को भी गृह मंत्री से ऊपर स्थान मिला है।
कैबिनेट की मौजूदा स्थिति
नेपाल की 15 सदस्यीय कैबिनेट में फिलहाल श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीपक कुमार साह सबसे निचले यानी 15वें पायदान पर हैं। बालेन शाह ने मार्च की शुरुआत में नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।
उस समय शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव, मुख्य न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राउत और कई पूर्व प्रधानमंत्रियों समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे थे। नेपाल में बालेन शाह के नेतृत्व में बनी इस सरकार के इस कदम को शक्ति संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ईंधन संकट में फंसा नेपाल: सरकारी ऑफिसों में अब पांच दिन ही होगा काम, दो दिन अवकाश; कल से लागू होगा फैसला
Trending Videos