{"_id":"69d4f626515d4053a8042781","slug":"west-asia-conflict-us-president-donald-trump-warning-to-iran-whole-civilization-will-die-tonight-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की ईरान को खौफनाक धमकी: 'आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप की ईरान को खौफनाक धमकी: 'आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा'
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार
खर्ग द्वीप पर हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा। ट्रंप ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर ईरान को खौफनाक धमकी दी। उन्होंने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा, आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद यही होगा। हालांकि, अब जब हमारे सामने पूरी तरह सत्ता परिवर्तन की स्थिति है, जहां, अलग, अधिक बुद्धिमान और कम कट्टरपंथी सोच वाले लोग सत्ता में हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जाने?
उन्होंने कहा, आज रात हमें विश्व के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम क्षणों में से एक का पता चल जाएगा। 47 वर्षों की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौतों का आखिरकार अंत होगा। ईरान के महान लोगों पर ईश्वर की कृपा हो।
खर्ग द्वीप पर कई हमले
ट्रंप का यह बयान तब सामने आया है, जब अमेरिका और इस्राइल ने आज ईरान के खर्ग द्वीप पर कई हमले किए हैं। इसके अलावा, कोम शहर के पास एक पुल को भी निशाना बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: समय सीमा से पहले ही ईरान पर अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले: खर्ग द्वीप-पुल को बनाया निशाना, एक साथ कई ठिकाने तबाह
आईआरजीसी ने भी अमेरिका को दी चेतावनी
उधर, आईआरजीसी ने अमेरिका को लक्ष्मण रेखा पार न करने की चेतावनी दी है। कोम प्रांत के डिप्टी गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने पुष्टि की कि मंगलवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के कोम शहर के पास एक पुल पर हमला किया।
काशान शहर में रेलवे पुल पर इस्राइल का हमला, दो की मौत
इसी बीच, मेहर न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि ईरान के काशान शहर में रेलवे के एक पुल पर इस्राइल ने हमला किया है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई। हमला यहया आबाद रेलवे पुल पर किया गया। यह पुल मध्य ईरान में स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार, इस्फहान के डिप्टी गवर्नर ने पुष्टि की कि हमले में दो लोगों की जान गई है। इस्राइली सेना ने पहले चेतावनी देते हुए ईरानी नागरिकों से कहा था कि वे शाम नौ बजे तक ट्रेनों में सफर न करें। ईरान के पूर्वोत्तरी शहर मशहद में रेल सेवाओं पर अचानक रोक लगा दी गई है।
अब गेंद ईरानियों के पाले में है: जेडी वेंस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अब गेंद ईरानियों के पाले में है। अमेरिका शांति बहाली के लिए चल रही बातचीत पर ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई की ईरान से सही जवाब मिलेगा।
बुडापेस्ट में हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के साथ अपने संबोधन के दौरान वेंस ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देता है, लेकिन उसके पास शक्तिशाली विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान बातचीत में बहुत धीमा है। इसलिए हम मानते हैं कि कभी-कभी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक संदेश पहुंचाने में कुछ देरी हो सकती है। लेकिन हमें विश्वास है कि हमें सकारात्मक या नकारात्मक, दोनों ही तरह की प्रतिक्रिया मिलेगी।
संबंधित वीडियो-
Trending Videos