ईरान में थमी जंग, अंधे के हाथ बटेर?: सोशल मीडिया पर PAK के पासपोर्ट का जिक्र, यूजर्स बता रहे 'शांति के अनुभव'
ईरान-अमेरिका युद्ध विराम के बाद पाकिस्तान में श्रेय लेने की होड़ के बीच सोशल मीडिया पर कॉपी-पेस्ट ट्वीट्स का ट्रेंड शुरू हो गया है, जिसमें लोग खुद को ग्लोबल पीसमेकर बता रहे हैं। इन ट्वीट्स का मजाक उड़ाया जा रहा है और यूजर्स पाकिस्तानियों को ट्रोल कर रहे हैं।
विस्तार
ईरान-अमेरिका युद्ध विराम के बाद पाकिस्तान में इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई है। राजनीतिक नेतृत्व से लेकर आम लोग तक सोशल मीडिया पर खुद को शांति समर्थक देश के रूप में पेश करने में जुटे हैं। हालांकि, आतंकवाद के मुद्दे पर पहले कई बार आलोचना झेल चुका पाकिस्तान अब अपनी छवि सुधारने के लिए सोशल मीडिया ट्रेंड्स का सहारा लेता नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के 'ड्राफ्ट ट्वीट' को लेकर विवाद के बाद अब आम लोग भी कॉपी-पेस्ट ट्वीट्स करने लगे हैं, जिनमें अलग-अलग देशों में जाने या समर्थन जताने जैसे संदेश साझा किए जा रहे हैं।
पाकिस्तानियों के इस कॉपी-पेस्ट ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग तंज कस रहे हैं कि जिनके पास ट्रेन का टिकट खरीदने तक के पैसे नहीं हैं, वे अब विदेश जाने की बातें कर रहे हैं। सबसे ज्यादा ट्रोलिंग इस बात को लेकर हो रही है कि इन ट्वीट्स में पाकिस्तानी खुद को पीसमेकर यानी शांति स्थापित करने वाला बता रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर वो कौन सा ट्वीट है, जिसे बड़ी संख्या में पाकिस्तानी यूजर्स कॉपी-पेस्ट कर रहे हैं…
آج سے پاکستانی جہاں بھی جائیں گے سر اٹھا کہ جائیں گے۔ پاکستانی پاسپورٹ اب جہاں بھی جائے ہر امیگریشن کی لائن میں ہر ملک میں ہر میڈیا میں یہ نام انجان یا گمنام ملک کے طور پر نہیں بلکہ نامور مضبوط اور قابلِ احترام ریاست کے طور پر دیکھا جائے گا#PakistanZindabad
— 💞Sundas_Raja💞 (@sundas_646) April 8, 2026
एक यूजर ने लिखा है कि आज से पाकिस्तानी जहां भी जाएंगे, गर्व से अपना सिर ऊंचा करेंगे। पाकिस्तानी पासपोर्ट, चाहे जहां भी जाए, हर आव्रजन लाइन में, हर देश में, हर मीडिया में, अब किसी अज्ञात या गुमनाम देश के नाम से नहीं, बल्कि एक प्रतिष्ठित, सशक्त और सम्मानित राष्ट्र के रूप में देखा जाएगा।
इस वायरल कॉपी-पेस्ट ट्रेंड में एक जैसा मैसेज शेयर किया जा रहा है। ट्वीट में लिखा है-“अभी कनाडा/मेक्सिको एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जैसे ही इमिग्रेशन पर मैंने अपना पाकिस्तानी पासपोर्ट दिया, ऑफिसर ने मुस्कुराकर कहा कि आप ग्लोबल पीसमेकर हैं, हमें आप पर गर्व है। इसने मेरा दिन बना दिया।” अब बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक इसी कंटेंट को कॉपी-पेस्ट कर रहे हैं, जिसमें सिर्फ देश का नाम बदल दिया जा रहा है, जबकि बाकी पूरा मैसेज जस का तस रखा जा रहा है। एक ने तो कॉपी-पेस्ट करते समय भारत का नाम लिख दिया।Same day, different airports, thousands from Team 93K.
— Fazal Afghan (@fhzadran) April 8, 2026
Every single one got the same story: Officer sees passport and proudly says 'You're peacemakers of the world'
If shameless lying had any limit, they wouldn't cross it so easily. 😂 pic.twitter.com/gfbUmVhqQ2
कमाल की बात यह है कि इतने सारे पाकिस्तानी एक साथ विदेश यात्रा पर गए
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) April 9, 2026
और इतने सारे पाकिस्तानियों से इमिग्रेशन ऑफिसर ने पासपोर्ट देखकर ठीक वही जवाब दिया
😂😂😂😂 pic.twitter.com/pLAhmlmXYC
पीएम शहबाज के ट्वीट की भी हुई आलोचना
इससे पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के ट्वीट को लेकर भी विवाद खड़ा हो चुका है। ईरान-अमेरिका तनाव और युद्ध विराम के संदर्भ में किए गए उनके पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.