सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news update today many killed in nigeria us china africa

World Updates: अवामी लीग ने पार्टी पर प्रतिबंध बिल को गंभीर अपमान बताया; म्यांमार की संसद ने नया कैबिनेट मंजूर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nitin Gautam Updated Thu, 09 Apr 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
world news update today many killed in nigeria us china africa
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
बांग्लादेश की अवामी लीग ने संसद में पास हुए एंटी-टेररिज्म (संशोधन) बिल 2026 की कड़ी निंदा की। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला और राष्ट्रीय संसद का अपमान बताया। अवामी लीग का कहना है कि यह फैसला केवल पार्टी पर नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक तंत्र पर हमला है।
Trending Videos


म्यांमार: संसद ने अधिकांश कैबिनेट में पूर्व सैन्य अधिकारियों को नियुक्त किया
म्यांमार की संसद ने नया कैबिनेट मंज़ूर किया, जिसमें ज्यादातर पूर्व जनरल और पिछली सैन्य सरकार के अधिकारी शामिल हैं। नए सरकार गठन के बावजूद नागरिक शासन की ओर कोई संकेत नहीं, और सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसीना की पार्टी पर प्रतिबंध अब कानून संसद ने दी मंजूरी

बांग्लादेश की संसद ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर लगाए गए प्रतिबंध को कानून का रूप दे दिया है। यह निर्णय बुधवार को संसद में पारित विधेयक के जरिये लिया गया। गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह संशोधन आतंकवाद विरोधी कानून में बदलाव से जुड़ा है और इसके तहत आतंकी गतिविधियों में शामिल संगठनों पर कार्रवाई की जा सकती है।

इस कानून के जरिये पार्टी का चुनाव आयोग में पंजीकरण निलंबित ही रहेगा और उस पर नरसंहार से जुड़े आरोपों में मुकदमा चलाने का रास्ता साफ होगा। प्रधानमंत्री तारीक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सदस्यों ने इसे ध्वनिमत से पारित किया। नए कानून में प्रतिबंधित दल के समर्थन में बयान, प्रचार, रैलियां और सार्वजनिक गतिविधियों पर भी रोक लगाई गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व करने वाली किसी पार्टी पर प्रतिबंध लोकतंत्र के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed