सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal New Balen Shah Government Recalls Ambassadors from Six Countries Including India Nepal Foreign Policy

नेपाल की नई सरकार ने लिया बड़ा फैसला: भारत समेत 6 देशों से अपने राजदूतों को बुलाया वापस, दिया एक महीने का वक्त

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 07 Apr 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

नेपाल की नई सरकार ने भारत और ऑस्ट्रेलिया समेत छह देशों से अपने राजदूतों को वापस बुलाने का आदेश दिया है। ये नियुक्तियां पिछली ओली सरकार ने की थीं। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की कैबिनेट ने इन राजदूतों को एक महीने के भीतर स्वदेश लौटने को कहा है।

Nepal New Balen Shah Government Recalls Ambassadors from Six Countries Including India Nepal Foreign Policy
नेपाल का झंडा - फोटो : Google Gemini
विज्ञापन

विस्तार

नेपाल सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत समेत छह देशों से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है। इन सभी राजदूतों की नियुक्ति पिछली के.पी. शर्मा ओली सरकार ने की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर क्षेत्री ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
Trending Videos


इन दोशों से वापस बुलाया गए राजदूत
जिन देशों से राजदूतों को वापस बुलाया गया है, उनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, डेनमार्क, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। नेपाल सरकार के इस फैसले के बाद अब भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा को भी अब वापस लौटना होगा। इसके अलावा जिन राजदूतों को वापस बुलाया गया है उनमें- ऑस्ट्रेलिया से चित्रलेखा यादव, डेनमार्क से सुम्निमा तुलाधर, श्रीलंका से पूर्ण बहादुर नेपाली, दक्षिण कोरिया से शिवमाया तुम्बाहाम्फे और दक्षिण अफ्रीका से कपिलमान श्रेष्ठ को वापस बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  नेपाल की नई कैबिनेट में 15 दिन में ही फेरबदल: पीएम बालेन शाह ने किए बदलाव, गृह मंत्री पांचवें नंबर पर पहुंचे

सरकार ने वापसी के लिए एक महीने का समय दिया
नेपाली विदेश मंत्रालय मुताबिक ने सोमवार को इन सभी राजदूतों को पत्र जारी कर दिए हैं। सरकार ने उन्हें एक महीने के भीतर नेपाल लौटने का निर्देश दिया है। इससे पहले, अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली कार्यवाहक सरकार ने भी ओली प्रशासन के समय राजनीतिक कोटे के तहत नियुक्त 17 में से 11 राजदूतों को वापस बुला लिया था।

बता दें कि नेपाल में पिछले महीने ही रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। यहां एक बड़े युवा आंदोलन के बाद ओली सरकार गिर गई थी, जिसके बाद बालेंद्र शाह ने सत्ता संभाली। अब उनकी सरकार ने पिछली नियुक्तियों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed