{"_id":"69d465dc5e8a61f2b20ab9cd","slug":"donald-trump-claims-popular-in-venezuela-may-run-for-president-after-completing-us-term-iran-israel-war-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला के राष्ट्रपति बनेंगे ट्रंप?: मजाक-मजाक में किया इशारा; बोले- तेल से ईरान युद्ध का काफी खर्च निकला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेनेजुएला के राष्ट्रपति बनेंगे ट्रंप?: मजाक-मजाक में किया इशारा; बोले- तेल से ईरान युद्ध का काफी खर्च निकला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Devesh Tripathi
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद के वेनेजुएला का राष्ट्रपति बनने की संभावना की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अपने कार्यकाल को बाद वे वेनेजुएला में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, उन्होंने दावा किया कि वेनेजुएला से निकाले गए तेल को बेचकर ईरान युद्ध का बड़ा खर्चा निकाला जा चुका है।
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वेनेजुएला में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए, वे अपने कार्यकाल के बाद वहां के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं।
ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के लोग कहते हैं कि अगर वे वहां राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ें, तो उनको किसी भी अन्य उम्मीदवार से कहीं ज्यादा वोट मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही स्पैनिश भाषा सीख लेंगे, क्योंकि वे भाषाओं को सीखने में माहिर हैं।
ये भी पढ़ें: मंगलवार बनेगा तेहरान के लिए बुरा सपना?: ईरान युद्ध पर पीट हेगसेथ बोले- राष्ट्रपति ट्रंप कभी मजाक नहीं करते
पूर्व राष्ट्रपति मादुरो को किया था गिरफ्तार
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी सेना ने जनवरी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को ड्रग्स तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार किया था। मादुरो की गिरफ्तारी के बाद, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभाला था। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में अच्छे लोग शासन कर रहे हैं और दोनों देशों के संबंध अच्छे हैं।
ईरान युद्ध का खर्च निकाला
ट्रंप ने इस दौरान वेनेजुएला के साथ हुए संघर्ष को 45 मिनट में खत्म होने वाला बताया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने देश से सैकड़ों मिलियन बैरल तेल लिया है, जो पहले ही ह्यूस्टन में परिष्कृत होकर बिक चुका है। उन्होंने दावा किया कि वेनेजुएला का तेल बेचकर अमेरिका ने ईरान युद्ध का खर्चा निकाला है। उन्होंने कहा कि इस तरह से युद्ध का खर्च कई गुना चुकाया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: 'मुझे मेरे जैसे और लोगों की जरूरत': ईरान पर अपने विवादित पोस्ट को लेकर घिरे ट्रंप, कहा- आलोचकों की परवाह नहीं
मंगल को होगा ईरान का 'अमंगल'
एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए चेतावनी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान पर बड़े हमलों का इशारा करते हुए कहा कि मंगलवार रात आठ बजे (ईस्टर्न टाइम)। दरअसल, बीते महीने ट्रंप ने ईरान को होर्मुज खोलने के लिए दस दिनों की मोहलत दी थी। इसकी समयसीमा मंगलवार को खत्म हो रही है।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन