CSK Inning
63/1 (6.1 ov)
Ayush Mhatre 35(20)*
Ruturaj Gaikwad 14 (10)
Punjab Kings elected to bowl
Live
CSK vs PBKS Live Score: पावरप्ले में चेन्नई ने एक विकेट खोकर 57 रन बनाए, ऋतुराज और आयुष क्रीज पर मौजूद
{"_id":"69cfb53f03e59e96820b5908","slug":"csk-vs-pbks-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-punjab-kings-ipl-2026-7th-match-updates-2026-04-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs PBKS Live Score: पावरप्ले में चेन्नई ने एक विकेट खोकर 57 रन बनाए, ऋतुराज और आयुष क्रीज पर मौजूद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
IPL Live Cricket Score, CSK vs PBKS Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेला जा रहा है। इस मैच में सीएसके की नजरें पहली जीत दर्ज करने पर हैं, जबकि पंजाब लगातार दूसरा मुकाबला जीतने के लक्ष्य के साथ उतरी है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।
संजू सैमसन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
08:03 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ
पावरप्ले समाप्त हो चुका है। शुरुआती छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 57 रन है। सैमसन सात रन बनाकर आउट हुए। अब ऋतुराज 14 और आयुष 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 24 गेंदों में 43 रनों की साझेदारी हो चुकी है।07:58 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई के 50 रन पूरे
चेन्नई के 50 रन पूरे हो गए। आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है।07:41 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई को पहला झटका
चेन्नई को पहला झटका 14 के स्कोर पर बार्टलेट ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के हाथों संजू सैमसन को कैच आउट कराया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब आयुष म्हात्रे आए हैं।07:33 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई की पारी शुरू
चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।07:07 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।इम्पैक्ट खिलाड़ी: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बराड़।
07:02 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि प्रशांत वीर को मैथ्यू शॉर्ट की जगह मौका मिला है। वहीं, उन्होंने प्लेइंग 11 में सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया है। इनमें मैट हेनरी और नूर अहमद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:13 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: सीएसके और पंजाब की संभावित प्लेइंग-11
सीएसके: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान/प्रशांत वीर।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल/यश ठाकुर।
06:12 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब ने पिछले सात में से छह मैच जीते
दोनों टीमों के बीच हाल के मुकाबलों में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी रहा है, जिसने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले सात में से छह मैच जीते हैं। चेपॉक हालांकि, चेन्नई का गढ़ रहा है जिस कारण पंजाब के लिए ये मैच आसान नहीं रहने वाला है।06:12 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब को श्रेयस के उपलब्ध रहने की उम्मीद
जहां तक पंजाब किंग्स का सवाल है तो उसने कुछ विषम परिस्थितियों से गुजरने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत हासिल की। उसे ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली के रूप में तीसरे नंबर का भरोसेमंद बल्लेबाज मिल गया है। उन्होंने पिछले मैच में टीम को खराब शुरुआत से उबारकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। पंजाब के लिए चिंता की बात कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट है जो उन्हें गुजरात के खिलाफ मैच में लगी थी। टीम प्रबंधन ने बताया था कि श्रेयस को फ्रैक्चर नहीं हुआ है, लेकिन उनके हाथ में सूजन है। लेकिन टीम को उम्मीद है कि श्रेयस इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।06:12 PM, 03-Apr-2026