PSL 2026: मोईन अली से भिड़े डेविड वॉर्नर? अजय जडेजा की पोस्ट पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दिया जवाब; Video वायरल
पीएसएल 2026 में मैच के बाद डेविड वॉर्नर का मोईन अली के साथ एक अजीब वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर फैंस ने विवाद की अटकलें लगाईं। बाद में वॉर्नर ने साफ किया कि वह सिर्फ हैदर अजहर से विपक्षी खिलाड़ियों से पहले हाथ मिलाने को कह रहे थे, कोई बहस नहीं हुई थी।
विस्तार
कराची किंग्स की जीत के बाद वॉर्नर अपने कुछ साथियों और टीम डायरेक्टर हैदर अजहर के साथ बातचीत करते दिखे। वीडियो में उनकी बॉडी लैंग्वेज थोड़ी असहज लगी, जिससे लोगों को लगा कि शायद कोई विवाद हुआ है। इस वीडियो को पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद चर्चा और तेज हो गई।
🚨 BIG FIGHT BETWEEN DAVID WARNER & MOEEN ALI 🚨
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) April 3, 2026
- During the match session, a heated argument broke out between Moeen Ali and David Warner 🧐
- Is this what happened? Just asking PSL fans 🤨 pic.twitter.com/hKaeRqKDWs
जब एक फैन ने इस घटना के बारे में पूछा, तो वॉर्नर ने खुद जवाब देते हुए स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि वह बस हैदर अजहर से कह रहे थे कि पहले विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से जाकर हाथ मिलाएं। यानी जो बहस लग रही थी, वो दरअसल एक सामान्य क्रिकेटिंग शिष्टाचार से जुड़ी बातचीत थी कोई विवाद नहीं है।
I said to @HaiderAzhar to go first and shake hands 🤣🤣🤣 https://t.co/tiTbSjZIyG
— David Warner (@davidwarner31) April 2, 2026
मैच की बात करें तो कराची किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की। डेविड वॉर्नर ने 46 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। असली हीरो रहे आजम खान, जिन्होंने 34 गेंदों में 74 रन ठोक दिए। विपक्ष की ओर से डेरिल मिचेल (65) और सैम बिलिंग्स ने अच्छा योगदान दिया, लेकिन टीम जीत नहीं पाई। अंत में मोहम्मद अब्बास अफरीदी ने चौका लगाकर मैच खत्म किया।