सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Former IPL chairman Lalit Modi made a controversial remark against LSG Owner Sanjiv Goenka

ललित मोदी ने क्यों खोया आपा?: आईपीएल के पूर्व कमिश्रर ने संजीव गोयनका पर साधा निशाना, बीसीसीआई से की ये मांग

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 03 Apr 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका पर निशाना साधा है। ललित मोदी ने गोयनका की आलोचना करते हुए विवादित बयान दिया है। इतना ही नहीं ललित मोदी ने बीसीसीआई से बड़ी मांग भी कर दी है।

IPL 2026: Former IPL chairman Lalit Modi made a controversial remark against LSG Owner Sanjiv Goenka
संजीव गोयनका और ललित मोदी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं। ललित मोदी ने आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के मालिक संजीव गोयनका के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से टीम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ये पहली बार नहीं है जब ललित मोदी ने गोयनका पर निशाना साधा है। इससे पहले भी वह लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक पर अपनी भड़ास निकाल चुके हैं। मालूम हो कि ललित मोदी को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और वह लंबे समय से देश से बाहर है। 
Trending Videos

ललित मोदी के गुस्सा का क्या है कारण? 
  • लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक अप्रैल को इकाना स्टेडियम में हुए मैच में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा था। 
  • मैच के बाद संजीव गोयनका को कप्तान ऋषभ पंत के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था जिसमें गोयनका पंत को कुछ कहते दिख रहे थे। 
  • ऋषभ पंत और संजीव गोयनका के बीच क्या बात हुई, यह स्पष्ट नहीं है।
  • इस घटना को फैंस और आलोचक गोयनका और केएल राहुल के बीच आईपीएल 2024 में हुई घटना से जोड़ कर देख रहे हैं। 
  • सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका से जुड़े मीम्स वायरल हो रहे हैं। 
  • इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा था कि टूर्नामेंट में एक गेम हुआ है। इसकी कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स पर निकाली भड़ास
ललित मोदी ने एक्स पर लिखा, मैंने आपसे कहा था कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका आईपीएल में टीम के मालिक बनने के लायक नहीं हैं। मैं उनके बर्ताव से सच में शर्मिंदा हूं। मैंने आईपीएल को फैंस और खिलाड़ियों दोनों के लिए बनाया था, न कि हर बार, हर साल ऐसा होने के लिए। अगर मैं अभी भी चेयरमैन और कमिश्नर होता तो मैं उसे तुरंत बैन कर देता और टीम का मालिकाना हक हमेशा के लिए छीन लेता। गोयनका घमंडी हैं। इसी मुद्दे के लिए फ्रेंचाइजी अनुबंध में एक क्लॉज है। बीसीसीआई इसे लागू करे, ईमानदारी सबसे ऊपर रहे। फैंस और खिलाड़ी दोनों इसे याद रखेंगे।
 

लखनऊ ने दिया था स्पष्टीकरण
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच सबकुछ ठीक होने का स्पष्टीकरण दिया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि आप जो कुछ भी देख रहे हैं वह सच नहीं है। यहां मैच के बाद की अनफिल्टर्ड वाइब्स हैं, जब कैमरे कट नहीं करते। मैच के बाद संजीव गोयनका ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, यह एक लंबा सीजन है और ऐसे पल कुछ मतलब का बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे। हमारे फैंस, इकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। हम और मजबूत होकर वापस आएंगे। इस सीजन में लखनऊ की कहानी अभी लिखी नहीं गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed