{"_id":"69cf95cb004b90ceba08bcfa","slug":"kkr-vs-srh-ipl-2026-irfan-pathan-criticizes-ajinkya-rahane-for-using-varun-in-powerplay-2026-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs SRH: 'पावरप्ले में वरुण से गेंदबाजी कराना गलत फैसला', इस पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने रहाणे की आलोचना की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs SRH: 'पावरप्ले में वरुण से गेंदबाजी कराना गलत फैसला', इस पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने रहाणे की आलोचना की
Fri, 03 Apr 2026 03:56 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:56 PM IST
सार
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे की आलोचना की है। पठान का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती से गेंदबाजी कराना रहाणे का गलत फैसला था।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण चक्रवर्ती को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का ट्रंप कार्ड माना जाता रहा है। वरुण ने केकेआर के लिए किए गए अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय टीम में जगह बनाई थी और बड़ी सफलता हासिल की थी, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 से शुरू हुआ उनका खराब फॉर्म आईपीएल में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में भी वरुण काफी महंगे रहे थे। हालांकि मैच में कप्तान रहाणे का वरुण का इस्तेमाल पावरप्ले में करना पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को समझ नहीं आया और उन्होंने इस फैसले की आलोचना की है।
विज्ञापन
इरफान पठान ने कहा, अंजिक्य रहाणे को आउट-ऑफ-फॉर्म वरुण से पावरप्ले में गेंदबाजी नहीं करानी चाहिए थी। यह गलत फैसला था। एक गेंदबाज के तौर पर आपका आत्मविश्वास बढ़ाने में कप्तान का बड़ा रोल होता है। अगर वह उस समय आपका साथ नहीं देता जब आपको लगता है कि आप बेहतर कर सकते हैं और आपके पास लय है तो यहीं पर नेतृत्व की जरूरत होती है, इसलिए वरुण से पावरप्ले में गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए थी। आप एक ऐसे गेंदबाज को खो रहे हैं जो आपका ट्रंप कार्ड हो सकता है, जो आपका मैच-विनर रहा है। आप उसे एक कप्तान के तौर पर मुश्किल काम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
केकेआर को मिली दूसरी हार
वरुण ने सनराइजर्स के खिलाफ दो ओवर की गेंदबाजी में 31 रन लुटाए। मैच की बात करें तो केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन के 52, अभिषेक शर्मा के 48 और ट्रेविस हेड के 46 और नीतीश कुमार रेड्डी के 39 रन की बदौलत आठ विकेट पर 226 रन बनाए थे। 227 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई और 65 रन से मैच हार गई। केकेआर की यह लगातार दूसरी हार थी, जबकि सनराइजर्स ने अपने दूसरे मैच में पहली जीत दर्ज की।