सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand T20I skipper Mitchell Santner joined the Mumbai Indians squad ahead of match against DC in IPL

DC vs MI: दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले मुंबई को राहत, टीम से जुड़े मिचेल सैंटनर; प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 03 Apr 2026 08:27 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा बूस्ट मिला है। टीम के अहम सदस्य मिचेल सैंटनर मैच से पहले मुंबई टीम से जुड़ गए हैं।

New Zealand T20I skipper Mitchell Santner joined the Mumbai Indians squad ahead of match against DC in IPL
मिचेल सैंटनर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

न्यूजीलैंड के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान मिचेल सैंटनर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम शनिवार दोपहर को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। सैंटनर और इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ही मुंबई इंडियंस से जुड़ने वाले आखिरी दो खिलाड़ी बचे थे। मुंबई इंडियंस ने पिछले रविवार को मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना पहला मैच शानदार तरीके से जीता था।
Trending Videos



 

पिछले महीने संपन्न हुए टी20 विश्व कप में अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभाने वाले इन दोनों विदेशी खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस से जुड़ने से पहले कुछ और समय मांगा था। टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने पुष्टि की थी कि उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों को निजी कारणों से कुछ और समय दिया है। केकेआर के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर जयवर्धने ने संवाददाताओं से कहा था, जो खिलाड़ी देर से टीम में शामिल होंगे वे मिचेल सैंटनर और विल जैक्स हैं। दोनों ने निजी कारणों से थोड़ा और समय मांगा था और हमें इसमें कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन वे बहुत जल्द टीम में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केकेआर के खिलाफ मुंबई को खली थी सैंटनर की कमी
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में केकेआर को छह विकेट से हराया था। केकेआर से मिले 221 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने 19.1 ओवर में सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया था। यह आईपीएल में मुंबई का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा। मुंबई की ओर से रेयान रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि रोहित शर्मा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 11.5 ओवर में 148 रन जोड़े थे और मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया था। हालांकि, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का प्रदर्शन केकेआर के खिलाफ निराशाजनक रहा था। मुंबई को पहले ही मैच में मिचेल सैंटनर के अनुभव की कमी बीच के ओवरों में साफतौर पर खली थी। अल्लाह गजनफर को स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी। हालांकि, गजनफर काफी महंगे साबित हुए थे और उन्होंने चार ओवर में बिना कोई विकेट चटकाए 51 रन खर्च किए थे। वहीं, मयंक मारकंडे से कप्तान हार्दिक ने सिर्फ एक ही ओवर करवाया था, जिसमें उन्होंने 16 रन दे दिए थे। सैंटनर रनों पर लगाम लगाने और अहम विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वह बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed