सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three Dead in Mainpuri Including Uncle and Nephew

मैनपुरी में तीन की मौत: बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चाचा-भतीजे सहित तीन की गई जान, शव रौंदते रहे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Akash Dubey Updated Fri, 03 Apr 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार

बृहस्पतिवार रात किशनी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में कन्नौज के चाचा-भतीजे सहित तीन लोगों की जान चली गई। वे एक निकाह दावत से लौट रहे थे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Three Dead in Mainpuri Including Uncle and Nephew
मैनपुरी में हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के मैनपुरी जिले के थाना किशनी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग बेवर-इटावा पर बृहस्पतिवार रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार कन्नौज के रहने वाले चाचा-भतीजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक किशनी क्षेत्र के गांव जटपुरा में आयोजित दावत कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया, शुक्रवार को परिजन के आने के पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

Trending Videos

किशनी थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी इदरीश की पुत्री का बृहस्पतिवार को निकाह हुआ था। इस कार्यक्रम में होने के लिए रिश्तेदार 34 वर्षीय मोहम्मद वसीम निवासी मोहल्ला गनेश चौधरी छिबरामऊ, जनपद कन्नौज अपने चाचा 50 वर्षीय सत्तार और साथी 35 वर्षीय आफताब उर्फ छोटे निवासी गिरीशगंज छिबरामऊ के साथ आया था। दावत खाने के बाद तीनों रात करीब 10 बजे बाइक से लौट रहे थे। जटपुरा से करीब दो किलो मीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग बेवर-इटावा पर पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने किसी वाहन ने वसीम की बाइक को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में चाचा-भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आफताब गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनसान इलाका होने की वजह से काफी देर बाद लोगों को जानकारी हुई, सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे, वसीम और सत्तार के क्षत-विक्षत हो चुके शव मोर्चरी भिजवाए। आफताब को पीजीआई सैफई ले जाया गया, अस्पताल पहुंंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड्राइविंग लाइसेंस से मृतकों की पहचान के बाद परिजन को सूचना दी गई। शुक्रवार को किशनी पुलिस ने वसीम और सत्तार के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिए।

पीछे था वसीम का भाई और भाभी
घटनास्थल पर पहुंचे मृतक वसीम के भाई पूर्व सभासद नदीम ने बताया कि वह लोग साथ में निकले थे, वसीम ने कहा कि आपके साथ भाभी हैं आप आगे चलिए। जब वह घर पहुंचे और वसीम घर नहीं आया, तब उसे फोन मिलाया। पुलिस ने फोन उठाया और घटना की जानकारी दी।

किशनी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, एक घायल ने मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक जनपद कन्नौज के रहने वाले थे, किशनी में एक शादी समारोह से लौटते समय हादसा हुआ है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। -गणेश प्रसाद साहा, एसपी मैनपुरी

सुनसान रास्ते पर गूंजती रही चीख, शवों से रौंदते रहे वाहन
थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को हुए सड़क हादसे का एक दर्दनाक पहलू भी रहा, गंभीर रूप से घायल आफताब की चीख सुनसान रास्ते पर गूंजती रही, मगर किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। वहीं, सड़क पर पड़े शवों को वाहन रौंदते हुए मार्ग से गुजरते रहे। एक प्रत्यक्षदर्शी की माने तो एक वाहन तड़प रहे आफताब को रौंदता हुआ गुजर गया, जिसके बाद शरीर निढाल हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने दो शवों के हिस्सों को सड़क से खुरच कर बैग में भरा। बेवर इटावा मार्ग पर रात होते ही कुछेक छोटे वाहन ही गुजरते हैं। ज्यादतर बड़े वाहनों का शोर ही मार्ग पर सुनाई देता है।

हादसा पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने हुआ, जो इलाका रात होते ही सुनसान हो जाता है। बृहस्पतिवार रात को हुए सड़क हादसे में कन्नौज के रहने वाले चाचा-भतीजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के गार्ड कुलदीप सिंह ने बताया कि धमाके की आवाज सुन कर जब वह गेट पर आया तो देखा कि दो लोगों की मौत हो चुकी थी, एक घायल तड़प रहा था।

उसने यूपी 112 को कॉल कर सूचना दी, तब पीआरवी मौके पर आई गांव सकतपुर के रहने वाले अखिलेश कुमार ने बताया कि वह भी मौके पर आए तो दो शव क्षत-विक्षत पड़े थे, वाहन शवों को रौंदते हुए गुजर रहे थे। एक युवक जिंदा और अचेत था, उसे कुसमरा की तरफ से आई गाड़ी कुचलते हुए गुजर गई। टॉर्च दिखा कर वाहन रोकने का प्रयास किया, मगर वह नहीं रुका। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर इधर-उधर पड़े अवशेषों को एकत्रित किया, शरीर के कुछ हिस्सों को सड़क खुरच कर बैग में भर कर मोर्चरी भेजा।

कपड़े की दुकान करता था वसीम
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे, मृतक वसीम के परिजन ने बताया कि वह छिबरामऊ में रेडीमेड कपड़े, पर्स बेल्ट की दुकान किए था। चाचा सत्तार सब्जी की दुकान लगाते थे। आफताब उर्फ छोटे रेहड़ी लगाकर बिरयानी बेचता था। करीब चार साल पहले वसीम का निकाह कटरा समान निवासी हुमा के साथ हुआ था, छह माह की एक बेटी है, सत्तार की दो बेटियां विवाहित बेटियां हैं और आफताब के दो बेटे और एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed