{"_id":"69d4833136b3c456040a9a3a","slug":"mission-shakti-5-0-40-women-honored-including-19-women-police-personnel-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति 5.0: आगरा की इन 40 महिलाओं को मिला गौरव, पुलिसकर्मी भी हुईं सम्मानित; छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति 5.0: आगरा की इन 40 महिलाओं को मिला गौरव, पुलिसकर्मी भी हुईं सम्मानित; छात्राओं को किया जागरूक
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार
मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित समारोह में 40 महिलाओं, जिनमें 19 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं, को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति 5.0
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में सोमवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल के ऑडिटोरियम में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 19 महिला पुलिसकर्मियों समेत 40 महिलाओं को सम्मानित किया।
Trending Videos
बच्चों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कार्यक्रम स्थल को उत्साह और आनंद से भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह और एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने दीप प्रज्वलन कर किया। डॉ. मंजू भदौरिया ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने महिलाओं और छात्राओं को आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन के उपयोग और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इन पुलिसकर्मियों का कार्य सराहनीय
एएचटीयू की निरीक्षक हेमलता, साइबर थाना प्रभारी रीता यादव, मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक मंजुल चौधरी, उप निरीक्षक प्रियांशी यादव, उमा वार्ष्णेय, रीटा, संगीता सोलंकी, पूनम त्यागी, अंकिता कश्यप, शिवानी, सिपाही निधि सिंह, पवि पंवार, प्रियंका, तनुजा कुशवाह, प्रेरणा तिवारी, अमृता शाक्य, मीनेश जादौन, श्वेता कुमारी और शालिनी।

सामाजिक क्षेत्र में इनका सम्मान
कल्याण फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रतिभा भार्गव, ई-लर्निंग कंपनी की निदेशक व पॉक्सो अधिवक्ता नम्रता मिश्रा, नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की अलका सिंह शर्मा, पॉक्सो लीगल एडवाइजर प्रमिला शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता पिंकी जैन, हेमा कुलश्रेष्ठ, दीपिका शर्मा, डॉ. अभिलाषा यादव, हेमलता गोला, जया चतुर्वेदी, वर्तिका दीक्षित, नाजिमा खान, किरण कश्यप, एकता जैन, शीला बहल, वत्सला प्रभाकर, मधु कुशवाह, रीता निगम, सीमा सिंघल, रेखा शर्मा और एसिड अटैक पीड़िता एकैया।