सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Filth increases due to garbage and debris in Bas Kushla.

Gurugram News: बास कुशला में कूड़ा और मलबे से बढ़ी गंदगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Filth increases due to garbage and debris in Bas Kushla.
विज्ञापन
लोग बोले- निगम को कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ करनी चाहिए कार्रवाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। बास कुशला गांव में भांगरौला को जोड़ने वाली सड़क के पास खाली पड़ी जमीन पर लगातार कूड़ा और निर्माण कार्य से निकलने वाला मलबा डाले जाने से इलाके में गंदगी बढ़ती जा रही है। सड़क के किनारे बड़े क्षेत्र में फैले इस कचरे और मलबे के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



स्थानीय निवासी अंकित चौहान ने बताया कि कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा है और समय के साथ यह सड़क पर फैलने लगता है, जिससे गंदगी और बदबू दोनों बढ़ जाती हैं। उनका कहना है कि निगम को कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि इस समस्या पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, एक अन्य निवासी रोहित ने बताया कि सिर्फ घरेलू कचरा ही नहीं, बल्कि निर्माण स्थलों से निकलने वाला मलबा भी यहां लगातार डाला जा रहा है। इससे स्थिति और ज्यादा खराब हो रही है। लोगों ने मांग की है कि नगर निगम इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करें। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो गंदगी और प्रदूषण की समस्या और बढ़ सकती है।
------------------



हाल ही में यह मामला हमारे संज्ञान में आया है। इस समस्या को लेकर जल्द ही इलाके में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो लोग कूड़ा फेंककर गंदगी फैला रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।-- पुनीत, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed