सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dozens of streetlights were out on the railway station route.

Gurugram News: रेलवे स्टेशन मार्ग पर दर्जनों स्ट्रीट लाइटें बंद

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Dozens of streetlights were out on the railway station route.
विज्ञापन
बादशाहपुर। गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन मार्ग पर बाबा प्रकाश पुरी चौक से धनवापुर मार्ग के बीच स्ट्रीट लाइटें पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी हैं। अंधेरे के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समाज सेवक राजेश पटेल ने तीन दिन पहले इन बंद पड़ी लाइटों की नगर निगम के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थानीय निवासी ओपी गुप्ता, मनोज यादव, ईश्वर शर्मा, बिक्की पंडित, संदीप कुमार, अनुज सिंह, नरेंद्र शर्मा, अजय कुमार सिंह, रितेश कुमार और कशीश ने नाराजगी जताते हुए कहा कि निगम प्रशासन को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने संबंधित विभाग से खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग की है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed