सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs SA Super 8 Match Highlights: T20 World Cup 2026 West Indies vs South Africa Today Match Scorecard Resul
IND Inning
114/1 (10.2 ov)
Ishan Kishan 31(21)*
Abhishek Sharma 51 (27)
Zimbabwe elected to bowl

SA Vs WI: दक्षिण अफ्रीका की जीत से नेट रन रेट का महत्व क्यों हुआ कम? सेमीफाइनल के लिए भारत को अब चाहिए दो जीत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 26 Feb 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

WI vs SA T20 World Cup Super 8 2026: दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर भारत के लिए काम आसान कर दिया है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अगले दोनों मैच जीतने होंगे।

WI vs SA Super 8 Match Highlights: T20 World Cup 2026 West Indies vs South Africa Today Match Scorecard Resul
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

कप्तान एडेन मार्करम की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने इसके साथ ही टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है और सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत कर लिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में मार्करम ने दमदार बल्लेबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में एक विकेट पर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
Trending Videos

भारत का समीकरण
  • दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह भारत के लिए राह आसान कर दी है। अब भारत को अगले दो मुकाबले जीतने हैं जिससे वह सेमीफाइनल में जगह बना सकता है।
  • भारत का सामना जिम्बाब्वे से है और इसके बाद टीम को वेस्टइंडीज का सामना करना है। भारत अगर अपने दोनों मुकाबले अपने नाम कर लेता है तो उसके लिए चीजें आसान हो जाएंगी।
  • दक्षिण अफ्रीका का सामना अब सुपर आठ के अंतिम मैच में जिम्बाब्वे से होगा।
  • अगर भारत दोनों मैच जीत जाता है और फिर दक्षिण अफ्रीका भी जिम्बाब्वे को हरा देता है तो नेट रन रेट का कोई महत्व नहीं रह जाएगा।
  • इस स्थिति में दक्षिण अफ्रीका के तीन मैचों में छह अंक होंगे, जबकि भारत के चार अंक हो जाएंगे। वहीं, वेस्टइंडीज एक जीत के साथ दो अंक पर ही रुक जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्करम ने दिलाई दमदार शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्करम ने क्विंटन डिकॉक के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। डिकॉक अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रोस्टन चेज ने उन्हें आउट कर दिया। डिकॉक 24 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मार्करम ने रेयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज पर दबाव बढ़ाया।

नाबाद रहे मार्करम
दक्षिण अफ्रीका की कोशिश मैच को जल्द से जल्द अपने नाम करने की थी जिससे नेट रन रेट और बेहतर किया जा सके। दक्षिण अफ्रीका इसमें सफल रहा क्योंकि उसने 23 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्करम ने 46 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए, जबकि रिकेल्टन 28 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

वेस्टइंडीज को लगे शुरुआती झटके
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने लुंगी एनगिडी की अगुआई में दमदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को झटके दिए। हालांकि, आठवें विकेट के लिए रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर ने शानदार साझेदारी की जिससे वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख सका। 

शेफर्ड-होल्डर की साझेदारी
वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय सात विकेट पर 83 रन था। लेकिन शेफर्ड और होल्डर ने इसके बाद पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने आठवें विकेट के लिए 57 गेंदों पर 89 रनों की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को मुश्किल से उबारा। होल्डर आखिरी ओवर में रन आउट हुए जिससे ये साझेदारी टूट गई। होल्डर 31 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ शेफर्ड और होल्डर ने दमदार प्रदर्शन किया जिससे टीम चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दे सकी। शेफर्ड 37 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद लौटे।

वेस्टइंडीज के लिए होल्डर और शेफर्ड के अलावा ब्रेंडन किंग ने 21, शाई होप ने 16, शेरफाने रदरफोर्ड ने 12 और मैथ्यू फोर्ड ने 11 रन बनाए, जबकि रोवमैन पोवैल 9, शिमरॉन हेटमायर 2 और रोस्टन चेज 2 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के लिए एनगिडी ने तीन विकेट लिए, जबकि कगिसो रबादा और कॉर्बिन बॉश को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed