सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Umran Malik concedes 36 in an over in DY Patil T20 Cup Worried for KKR ahead of IPL 2026
IND Inning
161/3 (14 ov)
Hardik Pandya 9(6)*
Surya Kumar Yadav 25 (10)
Zimbabwe elected to bowl

DY Patil T20 Cup: उमरान मलिक ने एक ओवर में लुटा दिए 36 रन, खराब रहा स्पैल; आईपीएल से पहले KKR की मुश्किल बढ़ी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 26 Feb 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने डीवाई पाटिल कप में निराशाजनक प्रदर्शन किया। उन्होंने टाटा स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेलते दो ओवर में 59 रन लुटा दिए। आईपीएल 2026 में उमरान केकेआर के लिए खेलते नजर आएंगे, लेकिन उनकी फॉर्म ने टीम की चिंता बढ़ा दी होगी।

Umran Malik concedes 36 in an over in DY Patil T20 Cup Worried for KKR ahead of IPL 2026
उमरान मलिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमरान मलिक के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखी गई है। डीवाई पाटिल टी20 कप में उमरान ने ऐसा ओवर डाला जिसे शायद ही वह कभी याद रखना चाहेंगे। मुंबई कस्टम्स के खिलाफ टाटा स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेलते हुए उमरान ने दो ओवर में 59 रन लुटा दिए। उमरान ने अपने पहले ओवर में 23 रन दिए थे। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में 36 रन लुटा दिए। 
Trending Videos

महंगा रहा स्पैल
पारी के 13वें ओवर में उमरान अपना दूसरा ओवर लेकर आए थे। पहली गेंद पर सिंगल लेने के बाद रुग्वेद ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का मारा, जिसे नो-बॉल करार दिया गया। इसके बाद मिली फ्री हिट पर कोई रन नहीं बना, लेकिन मोरे ने अगली दो गेंदों पर एक छक्का और एक चौका समेत 10 रन और जोड़े। इसके बाद एक वाइड और एक और नो-बॉल फेंक दी, जिसमें सचिन ने फ्री हिट पर चौका मारा, जो फिर से वैध नहीं थी। इसके बाद उमरान आखिरी फ्री हिट पर एक और छक्का खा गए। कुल इस ओवर में 36 रन बने। उनका स्पेल दो ओवर में 59 रन रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई कस्टम्स ने 16 ओवर में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। मोरे ने 45 गेंदों में शतक बनाया और 46 गेंदों में 101 रन बनाए। उमरान मलिक आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा हैं। उनकी गेंदबाजी देखने के बाद निश्चित तौर पर टीम की चिंता बढ़ गई होगी। मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद टीम की तेज गेंदबाजी पहले से ही दबाव में है। हर्षित राणा भी घुटने की चोट से उबर रहे हैं।

आईपीएल से बटोरी थी सुर्खियां
उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 22 विकेट लेते हुए चर्चा बटोरी थी। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टीम में मौका भी मिला था, लेकिन उसके बाद से आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उमरान के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई। खराब प्रदर्शन की वजह से ही वह भारतीय टीम से भी बाहर हैं। 2023 में आखिरी बार भारतीय टीम के लिए खेलने वाले उमरान ने 10 वनडे और आठ टी20 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed