सब्सक्राइब करें
IND Inning
21/0 (1.4 ov)
Sanju Samson 16(9)*
Abhishek Sharma 1 (1)
Zimbabwe elected to bowl

Live

IND vs ZIM Live Score: भारत की पारी शुरू, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर; जिम्बाब्वे ने चुनी गेंदबाजी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 26 Feb 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Today Live Cricket Score IND vs ZIM T20 World Cup Super 8 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारत इस मुकाबले में दो बदलावों के साथ उतरा है।

IND vs ZIM T20 Live Score: T20 World Cup Super 8 India vs Zimbabwe Today Match Scorecard Result News in Hindi
जिम्बाब्वे बनाम भारत सुपर-8 मुकाबला - फोटो : IANS
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

07:02 PM, 26-Feb-2026

IND vs ZIM Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
06:39 PM, 26-Feb-2026

IND vs ZIM Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड एनगरावा।
06:35 PM, 26-Feb-2026

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मुकाबले में दो बदलावों के साथ उतरी है। संजू सैमसन की रिंकू सिंह की जगह वापसी हुई है। इसके अलावा उपकप्तान अक्षर पटेल को वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका दिया गया है। वहीं, जिम्बाब्वे ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है।
06:30 PM, 26-Feb-2026

IND vs ZIM Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाए कदम, भारत के लिए आसान की राह

कप्तान एडेन मार्करम की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने इसके साथ ही टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है और सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत कर लिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में मार्करम ने दमदार बल्लेबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में एक विकेट पर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह भारत के लिए राह आसान कर दी है। अब भारत को अगले दो मुकाबले जीतने हैं जिससे वह सेमीफाइनल में जगह बना सकता है। भारत का सामना जिम्बाब्वे से है और इसके बाद टीम को वेस्टइंडीज का सामना करना है।
06:01 PM, 26-Feb-2026

IND vs ZIM Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा/संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड एनगारवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रीमर।
06:00 PM, 26-Feb-2026

IND vs ZIM Live Score: भारत के खिलाफ खेलेंगे कप्तान रजा?

दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम भी वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद दबाव में है। कप्तान सिकंदर चोट के बावजूद भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं, जो टीम के लिए बड़ी राहत की खबर है। ब्रायन बेनेट और तदिवनाशे मारुमानी ने टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी की है, जबकि रयान बर्ल अनुभव के दम पर अहम भूमिका निभा सकते हैं। गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी शानदार लय में हैं और रिचर्ड एनगारवा की वापसी से आक्रमण मजबूत हुआ है। ब्रैड इवांस ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को संतुलन दे रहे हैं। ऐसे में जिम्बाब्वे भारत के खिलाफ उलटफेर की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:59 PM, 26-Feb-2026

IND vs ZIM Live Score: अक्षर पटेल की हो सकती है वापसी

स्पिन विभाग की कमान वरुण चक्रवर्ती संभाल सकते हैं और उपकप्तान अक्षर पटेल की वाशिंगटन सुंदर की जगह वापसी हो सकती है। वहीं, तेज गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर भरोसा जताया जाएगा। दोनों से एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। बुमराह ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और एक बार फिर उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी। अर्शदीप ने भी प्रभाव छोड़ा है। 
05:59 PM, 26-Feb-2026

IND vs ZIM Live Score: रिंकू का खेलना तय

मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह पर जिम्मेदारी होगी। कोच सितांशु कोटक पहले ही इस बात का संकेत दे चुके हैं कि बुधवार शाम तक रिंकू टीम से जुड़ सकते हैं। इसका मतलब यह है कि उनका जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में खेलना तय है। बता दें कि, रिंकू पिता की बीमारी की चलते मंगलवार को चेन्नई से नोएडा लौटे थे। 
05:41 PM, 26-Feb-2026

IND vs ZIM Live Score: प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना, सैमसन की हो सकती है वापसी

अभिषेक शर्मा लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं, जबकि तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट चिंता का विषय रहा है। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक पहले ही इस बात के संकेत दे चुके हैं कि संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किए जाने पर विचार किया जा सकता है। दरअसल, ईशान और अभिषेक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर आने वाले तिलक वर्मा भी बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वहीं, दूसरी टीमें लगातार स्पिनर्स का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी होती है तो वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। वहीं, तिलक वर्मा की छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह ईशान किशन नंबर-3 पर खेलते नजर आ सकते हैं। इस बात की भी संभावना है कि टीम प्रबंधन ईशान और अभिषेक को ही ओपनिंग का मौका दे और तीसरे स्थान पर सैमसन को खिला सकता है। कुल मिलाकर शीर्ष-तीन में बदलाव हो सकता है। 
05:40 PM, 26-Feb-2026

IND vs ZIM Live Score: हेड-टु-हेड रिकॉर्ड

कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम अब सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए न सिर्फ जीत, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करना चाहेगी ताकि नेट रन रेट सुधर सके। भारत और जिम्बाब्वे का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 10 मैच जीते हैं जबकि जिम्बाब्वे सिर्फ तीन मैच ही जीत पाया है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed