फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dron Public School and Amity-46 will face off in the final.

Gurugram News: फाइनल में भिड़ेंगे द्रोण पब्लिक स्कूल और एमिटी-46

Wed, 28 Oct 2026 05:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Dron Public School and Amity-46 will face off in the final.
द्रोण टी-20 क्रिकेट कप के सेमीफाइनल मुकाबले का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी। प्रशिक्षक
द्रोण टी-20 क्रिकेट कप : पहले सेमीफाइनल में द्रोण पब्लिक स्कूल ने लेडी फ्लोरेंस को 73 रन से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। द्रोण पब्लिक स्कूल के मैदान पर आयोजित द्रोण टी-20 क्रिकेट कप के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले सेमीफाइनल में द्रोण पब्लिक स्कूल ने लेडी फ्लोरेंस स्कूल को 73 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में एमिटी-46 ने ब्लू बेल्स स्कूल को छह विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब दो नवंबर को द्रोण पब्लिक स्कूल और एमिटी-46 के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।


पहला सेमीफाइनल मुकाबला द्रोण पब्लिक स्कूल और लेडी फ्लोरेंस स्कूल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेडी फ्लोरेंस स्कूल की टीम 16 ओवर में 10 विकेट खोकर 73 रन ही बना सकी। द्रोण की ओर से आराध्य ने तीन और असाध्य ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्रोण पब्लिक स्कूल की टीम ने 12 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से रुहम रल्ला ने 23 और विश्वास रल्ला ने 29 रन की पारी खेली। लेडी फ्लोरेंस की ओर से प्रणव ने दो विकेट लिए, जबकि लक्ष्य और प्रणव ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया।
विज्ञापन



दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एमिटी-46 और ब्लू बेल्स स्कूल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्लू बेल्स स्कूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 104 रन बनाए। टीम की ओर से ऋजुष शर्मा ने 50 रन बनाए। वहीं, रुद्रांश ने 36 रन का योगदान दिया। एमिटी-46 की ओर से सक्षम ने चार और प्रांश ने तीन विकेट हासिल किए। 105 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमिटी-46 की टीम ने 14 ओवर में चार विकेट खोकर 107 रन बनाते हुए मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से आदित ने 20 और यथार्थ ने 14 रन का योगदान दिया। ब्लू बेल्स की ओर से रुद्रांश ने चार, धर्मेंद्र ने दो और किंजल ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed