{"_id":"6a77317068fa8102550964f1","slug":"fir-registered-five-days-after-threat-from-khalistanis-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97179-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खालिस्तानी द्वारा धमकी के मामले में पांच दिन बाद प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खालिस्तानी द्वारा धमकी के मामले में पांच दिन बाद प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 जुलाई को गुरुग्राम कोर्ट, उपायुक्त कार्यालय सहित तीन निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की दी थी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खालिस्तानी समर्थकों द्वारा 31 जुलाई को गुरुग्राम कोर्ट, उपायुक्त कार्यालय सहित तीन निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है। साइबर अपराध थाना दक्षिण ने हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, बालियावास के प्रतिनिधि जगदीश चंद्र की लिखित शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस धमकी भरा ईमेल भेजने वाली आईडी के आईपी एड्रेस और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई की सुबह करीब 8.30 बजे प्रशासनिक अधिकारियों, कोर्ट बार एसोसिएशन और स्कूलों को एक साथ ईमेल भेजा गया था। मेल में 15 अगस्त तक स्कूलों में बम धमाके करने की धमकी दी गई थी। साथ ही वंदे मातरम बोलना बंद करने और खालिस्तान जिंदाबाद बोलने की बात कही गई थी। ईमेल मिलने के बाद करीब 10.30 बजे पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वॉड ने लघु सचिवालय, अदालत परिसर, श्रीराम स्कूल और हेरिटेज स्कूल में कई घंटे तक सघन जांच की थी। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।
ईमेल में उपायुक्त कार्यालय, स्कूलों, हरियाणा कोर्ट और दिल्ली संसद में धमाके के लिए अलग-अलग समय भी बताए गए थे। साथ ही सीजेपी छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग की गई थी। मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से गुरअंख सिंह और रुकन शाहवाला के नाम लिखे थे। जिला बार एसोसिएशन ने सुरक्षा के मद्देनजर नो वर्क का आह्वान कर अधिवक्ताओं से अदालत खाली करने की अपील की थी।
विज्ञापन
-- --
धमकी भरा ईमेल भेजने के मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। साइबर टीम द्वारा आईडी के आईपी एड्रेस के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करके जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - गौरव फोगाट, एसीपी (साइबर अपराध) गुरुग्राम