सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five pairs of trains will have an increase of 15 coaches.

Gurugram News: पांच जोड़ी ट्रेनों में 15 डिब्बों की होगी बढ़ोतरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Five pairs of trains will have an increase of 15 coaches.
विज्ञापन
एक मार्च से अस्थायी तौर पर बढ़ाए जाएंगे
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी ट्रेनों में 15 विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी एक मार्च से लागू होगी। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने दी। यह रेल गाड़ियां गुरुग्राम से भी संचालित होती हैं, इससे जिले के लोगों को भी फायदा होगा।

गाड़ी संख्या 22471/22472, लालगढ़-दिल्ली सराय-लगलगढ़ रेल सेवा में लालगढ़ से एक मार्च से 31 मार्च तक और दिल्ली सराय से तीन मार्च से दो अप्रैल तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी होगी। गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से एक मार्च से 31 मार्च तक और दो मार्च से एक अप्रैल तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 12065/12066 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में दो से 31 मार्च तक एक वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी होगी। गाड़ी संख्या 19617/19618 मदार-दिल्ली सराय-मदार रेलसेवा में एक मार्च से 31 मार्च तक पांच द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी होगी। गाड़ी संख्या 19619/19620 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी में एक मार्च से 31 मार्च तक पांच द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed