{"_id":"6addea4397abf53edf0e7105","slug":"four-people-including-two-friends-killed-in-road-accidents-one-injured-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-4870465-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोनभद्र, यूपी, रेवाड़ी, दिल्ली व राजस्थान के ध्यानार्थ - सड़क हादसों में दो दोस्तों समेत चार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोनभद्र, यूपी, रेवाड़ी, दिल्ली व राजस्थान के ध्यानार्थ - सड़क हादसों में दो दोस्तों समेत चार की मौत, एक घायल
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद घटनास्थल पर पड़ी बाइक। फोटो- स्थानीय निवासी
बिलासपुर में अज्ञात वाहन ने तीन दोस्तों को रौंदा, दो की मौत, दूसरे मामले में चौकीदार को कार ने कुचला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम/पटौदी।
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन भीषण सड़क हादसों में दो दोस्तों और एक चौकीदार सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसा 1: बिलासपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत
बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तावड़ू रोड पर ई-कॉम कंपनी के पास 23 अक्तूबर की रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नूंह के जौरासी गांव निवासी पंकज और मोहित की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, उनका तीसरा साथी मुकुल गंभीर रूप से घायल है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों मृतक पथरेड़ी गांव के पास डेकेथलॉन कंपनी में काम करते थे और ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में खड़े मुकुल को देखकर वे रुके ही थे कि तावड़ू की ओर से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। बिलासपुर पुलिस ने मृतक मोहित के चाचा संजय की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
हादसा 2: फर्रुखनगर में घर लौट रहे यूपी के मजदूर की जान गई
फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में 23 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे बस अड्डे के पास हुए हादसे में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (गुडहर कलां) निवासी पवन देव पांडेय (35) को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पवन फर्रुखनगर की बालाजी कॉलोनी में अपनी बहन राधा के साथ रहता था और दिहाड़ी-मजदूरी करता था। हादसे के बाद पवन का मोबाइल टूट गया था और कोई दस्तावेज न होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। एएसआई संजय कुमार ने मृतक के सिम को अपने मोबाइल में डाला, जिसके बाद परिजनों की कॉल आने पर शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने बहन राधा की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
हादसा 3: पहाड़ी गांव में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चौकीदार को कार ने उड़ाया
पटौदी खंड के पहाड़ी गांव स्थित एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास 24 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे एनएचएआई के फ्लाईओवर पर चौकीदार के रूप में तैनात बपास गांव निवासी रामकिशन को एक तेज रफ्तार हुंडई आई-10 नियोस कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामकिशन को पटौदी के उपमंडल नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की पहचान रेवाड़ी के धवाना गांव निवासी गौरव यादव के रूप में हुई है। मृतक के बेटे योगेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तीनों सड़क हादसों के पीड़ितों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बिलासपुर और फर्रुखनगर के मामलों में अज्ञात वाहनों और उनके चालकों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, पहाड़ी गांव फ्लाईओवर हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी चालक गौरव यादव का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा कि चालक नशे में था या नहीं। पुलिस सभी मामलों की गहनता से छानबीन कर रही है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
-- -- -- -- -- -- -- --
हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल
पटौदी। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर गत 22 अक्तूबर की सुबह बिनौला फ्लाईओवर के पास एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक कमल की मौत हो गई, जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। अशोक और कमल दिल्ली से राजस्थान स्थित अपने घर जा रहे थे। दोनों हरियाणा बस्ती, राजस्थान के निवासी हैं। बिनौला फ्लाईओवर से आगे एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले गुरुग्राम, फिर राजस्थान के अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजस्थान में इलाज के दौरान कमल ने दम तोड़ दिया। अशोक का इलाज अभी भी जारी है। राजू नामक व्यक्ति ने बिलासपुर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद