सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fourth arrest made in case involving agreement to sell land using forged documents.

Gurugram News: मेरठ के लिए (संशोधित) फर्जी कागजात दिखा जमीन बेचने का एग्रीमेंट करने के मामले में चौथा गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Fourth arrest made in case involving agreement to sell land using forged documents.
विज्ञापन
आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी ठगी


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दूसरों की जमीन के फर्जी कागजात दिखाकर जमीन बेचने का एग्रीमेंट कर ठगी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने बृहस्पतिवार को चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेरठ निवासी अश्वनी कुमार (56) के रूप में हुई है।
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि अश्वनी कविंद्र, विजय वर्मा समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर गिरोह चला रहे थे। भूमि संबंधी धोखाधड़ी करता है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अश्वनी को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा टू को पीड़ित ने 6 जून 2024 को दी शिकायत में बताया था कि साल 2023 में उनकी मुलाकात अश्वनी से हुई थी। उसने खुद को एक बड़े प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट ग्रुप का सदस्य बताया था। इसके बाद साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी में निवेश का लालच दिया। दूसरों की जमीन को अपनी बताकर 15 बीघा जमीन का फर्जी एग्रीमेंट नौ करोड़ 30 लाख रुपये में कर लिया और 45 लाख रुपये एडवांस ले लिए। इससे पहले 8 दिसंबर 2025 को यूपी के गाजियाबाद निवासी विजय शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

-------------------------------------
दूसरों की जमीन को वैध बताकर देते थे झांसा

अश्वनी ने बताया कि आरोपी बिना विक्रय योग्य भूमि या दूसरों की जमीन को वैध बताकर बेचने का झांसा देते थे। आरोपी विजय वर्मा और कविंद्र ने शिकायतकर्ता के साथ फर्जी एग्रीमेंट तैयार कराकर उसे विश्वास में लिया। भूमि के नाम पर शिकायतकर्ता से कुल 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि उक्त ठगी की राशि में से आरोपी अश्वनी के हिस्से में लगभग 55 हजार रुपये प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed