सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Garbage strewn on the streets is driving customers away.

Gurugram News: सड़कों पर बिखरा कूड़ा ग्राहकों को कर रहा दूर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Garbage strewn on the streets is driving customers away.
विज्ञापन
संवाद में सदर बाजार के व्यापारियों ने रखी समस्याएं, जाम और अतिक्रमण बन रहा परेशानी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर के सदर बाजार की बदहाली ने व्यापारियों और ग्राहकों का जीना दूभर कर दिया है। वर्तमान में यह बाजार अव्यवस्थाओं का केंद्र बन चुका है, जहां गंदगी और जलभराव के कारण व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर बिखरा कूड़ा न केवल ग्राहकों को दूर कर रहा है, बल्कि राहगीरों के लिए भी मुसीबत बना हुआ है।

बाजार की सबसे गंभीर समस्या ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण है। संकरी सड़कों पर अवैध पार्किंग और फुटपाथों पर कब्जों के कारण पैदल चलना भी दूभर है। व्यापारियों द्वारा बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने सुव्यवस्थित पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की है। इसके अतिरिक्त, खुले में घूमते लावारिस पशु आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक सुविधाओं के नाम पर बाजार में साफ शौचालयों का अभाव है, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को भारी असुविधा होती है। प्रशासन की इस अनदेखी से स्थानीय दुकानदारों में गहरा रोष है। यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो बाजार का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है।


--------------------
बदबू के कारण खरीदारी करना भी मुश्किल


हम पिछले कई साल से यहां दुकान चला रहे हैं। रोजाना सड़क पर कूड़ा पड़ा रहता है। कई बार नगर निगम में शिकायत दी लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। - धर्मेंद्र



बाजार में महिलाओं के लिए साफ शौचालय की व्यवस्था नहीं है। खरीदारी करने आना भी मुश्किल हो जाता है। ऊपर से हर जगह पानी भरा रहता है और बदबू आती है। - आलोक



अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण ग्राहक दुकान तक पहुंच ही नहीं पाते। जाम लगने से लोग बाजार आने से कतराने लगे हैं, जिससे हमारे कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। - रोहित



गायें खुले में घूमती हैं और अचानक सड़क पर आ जाती है। कई बार हादसा होते-होते बचा है। प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। - सौरभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed