सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20I Rankings Update: Ishan Kishan Enters Top 5 Batters, Jasprit Bumrah Players Standings

ICC T20I Rankings: शीर्ष-पांच टी20 बल्लेबाजों में ईशान किशन की एंट्री, जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Feb 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

आईसीसी ने बुधवार को ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी। अभिषेक शर्मा की बादशाहत बरकरार है। वह शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि शीर्ष-पांच टी20 बल्लेबाजों में ईशान किशन की एंट्री हो गई है।

ICC T20I Rankings Update: Ishan Kishan Enters Top 5 Batters, Jasprit Bumrah Players Standings
अभिषेक शर्मा-वरुण चक्रवर्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों के बीच बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रैंकिंग जारी की। शीर्ष-पांच टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन की एंट्री हो गई। वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह लंबी छलांग लगाकर शीर्ष-10 में शामिल हो गए। 
Trending Videos

अभिषेक की बादशहत बरकरार, ईशान की शीर्ष-5 में एंट्री
टी20 के शीर्ष 10 बल्लेबाजों में भारत के अभिषेक शर्मा पहले, इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे (दो स्थान का फायदा हुआ है), श्रीलंका के पाथुम निसांका चौथे, भारत के ईशान किशन पांचवें (तीन स्थान का फायदा हुआ है), भारत के सूर्यकुमार यादव छठे, भारत के तिलक वर्मा सातवें (तीन स्थान का नुकसान हुआ है), इंग्लैंड के जोस बटलर आठवें (एक स्थान का नुकसान), दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस नौवें (दस स्थान का फायदा हुआ है), और न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट दसवें स्थान पर हैं। इस विश्व कप में अभिषेक का बल्ला खामोश रहा है। इसके बावजूद वह शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, शीर्ष-पांच में ईशान किशन की एंट्री हो गई है।

टी20 रैंकिंग में शीर्ष-10 बल्लेबाज
टीम बल्लेबाज रेटिंग
भारत अभिषेक शर्मा 877
इंग्लैंड फिल सॉल्ट 815
पाकिस्तान साहिबजादा फरहान 810
श्रीलंका पाथुम निसांका 789
 भारत ईशान किशन 742
भारत सूर्यकुमार यादव 740
 भारत तिलक वर्मा 730
इंग्लैंड जोस बटलर 725
दक्षिण अफ्रीका डेवाल्ड ब्रेविस 724
न्यूजीलैंड टिम सीफर्ट 715
विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण शीर्ष पर बरकरार
टी20 गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश, वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड और भारत के जसप्रीत बुमराह ने लंबी छलांग लगाई है। ताजा रैंकिंग में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान दूसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने 21 स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद चौथे स्थान पर हैं। 

पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को दो स्थान का नुकसान हुआ है। अबरार पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जांपा ने 2 स्थान की छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल किया है।  वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने भी बड़ी छलांग लगाई है। फोर्ड ने 23 स्थान की छलांग लगाते हुए शीर्ष 10 में एंट्री की है और सातवां स्थान हासिल किया है। 

टी20 रैंकिंग में शीर्ष-10 गेंदबाज
टीम खिलाड़ी रेटिंग
भारत वरुण चक्रवर्ती 790
अफगानिस्तान राशिद खान 753
दक्षिण अफ्रीका कॉर्बिन बॉश 731
इंग्लैंड आदिल राशिद 716
पाकिस्तान अबरार अहमद 712
ऑस्ट्रेलिया एडम जम्पा 682
वेस्टइंडीज मैथ्यू फोर्ड 679
भारत जसप्रीत बुमराह 669
बांग्लादेश मुस्तफिजुर रहमान 665
श्रीलंका वानिंदु हसरंगा 664

बुमराह ने लगाई लंबी छलांग
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। उस प्रदर्शन के आधार पर बुमराह की भी एंट्री भी शीर्ष 10 में हो गई है। बुमराह 7 स्थान की छलांग लगाते हुए आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान नौवें स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा दसवें स्थान पर हैं। विश्व कप से बाहर हो चुके हसरंगा को चार स्थान का नुकसान हुआ है। शीर्ष 10 में 7 स्पिनर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed