सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup 2026 Super 8 Match Today SL vs NZ Live Streaming Playing 11 and Preview News in Hindi

SL vs NZ Playing-11: आज कोलंबो में श्रीलंका का मुकाबला न्यूजीलैंड से; कीवी जीते तो पाकिस्तान का थम जाएगा सफर!

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Feb 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Sri Lanka vs New Zealand Probable Playing-11: कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड का श्रीलंका खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। यहां दोनों के बीच दो मुकाबले हुए हैं और दोनों में ही कीवियों ने जीत हासिल की है। ये दोनों मुकाबले 2009 में ही खेले गए थे। दोनों में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की थी। 17 साल बाद टी20 में इस मैदान पर न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी।

T20 World Cup 2026 Super 8 Match Today SL vs NZ Live Streaming Playing 11 and Preview News in Hindi
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग-11 - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा। इस मैच में जीत श्रीलंका या कीवियों को सेमीफाइनल की राह में बनाए रखेगी, जबकि पाकिस्तान लगभग बाहर हो जाएगा। ऐसे में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। 
Trending Videos

सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए अहम मैच
न्यूजीलैंड का सुपर-8 में न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था। यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और कीवी टीम को एक अंक से संतोष करना पड़ा था। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की राह की संभावना को बनाए रखने की कोशिश करेगी। वहीं, श्रीलंका को सुपर-8 के अपने मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका के लिए भी इस मैच में जीत दर्ज करना ही एकमात्र विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमदासा की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
श्रीलंका में खेले जा रहे मैचों पर बारिश का असर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच के दौरान भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश खलल डाल सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है। मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है, और स्पिनर को हावी होने का मौका मिलता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 152 रन है। इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर बांग्लादेश का है। बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ ही 2018 में 5 विकेट पर 215 रन बनाए थे। 

न्यूजीलैंड vs श्रीलंका हेड टू हेड
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच 28 मुकाबले खेले गए हैं। कीवी टीम को 16 मुकाबलों में जीत मिली है। 11 श्रीलंका ने जीते हैं। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें छह बार आमने-सामने हुई हैं। चार मैच श्रीलंका ने जीते, जबकि कीवियों को दो में ही जीत मिली। दोनों टी20 विश्वकप में पिछली बार 2022 में आमने-सामने आए थे और तब न्यूजीलैंड ने 65 रन से जीत दर्ज की थी। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
  • श्रीलंका: पथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, दुशान हेमंथा, दुश्मंथा चमीरा, महेश तीक्षणा और दिलशान मदुशंका।
  • न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लोकी फर्ग्यूसन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed