{"_id":"699ddc314aa2cd10c70128b2","slug":"eng-vs-pak-super-8-match-highlights-t20-world-cup-2026-england-vs-pakistan-today-match-scorecard-result-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG Vs PAK: ब्रूक की कप्तानी पारी ने इंग्लैंड को दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, पाकिस्तान के लिए बेहद कठिन हुई राह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG Vs PAK: ब्रूक की कप्तानी पारी ने इंग्लैंड को दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, पाकिस्तान के लिए बेहद कठिन हुई राह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार
ENG vs PAK Highlights, T20 World Cup Super 8 2026: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इंग्लैंड ने इस तरह लगातार पांचवीं बार अंतिम चार में जगह बनाई है। पाकिस्तान के लिए आगे का सफर बेहद कठिन हो गया है।
हैरी ब्रूक
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को दो विकेट से हराया। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक लगाया, जिससे टीम लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक कर सकी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए ब्रूक ने सर्वाधिक 100 रन बनाए जिससे टीम ने सुपर आठ में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
Trending Videos
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम
इंग्लैंड ने इस तरह सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जबकि पाकिस्तान के लिए आगे की राह बेहद कठिन हो गई है। पाकिस्तान का पिछला मुकाबला बारिश में धुल गया था और अब उसका एक मैच शेष है। अगर पाकिस्तान की टीम ये मुकाबला जीत भी लेती है तो उसके तीन ही अंक होंगे। वहीं, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के पास पाकिस्तान को पीछे छोड़ने का मौका होगा। इंग्लैंड के लिए ब्रूक के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
इंग्लैंड की सर्वाधिक बार लगातार टी20 विश्व कप के पहुंचने सेमीफाइनल वाली टीम बन गई है। इंग्लैंड ने लगातार पांचवीं बार ऐसा किया है। उसने इस मामले में पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़ा। पाकिस्तान और श्रीलंका ने लगातार चार बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इंग्लैंड की टीम 2016, 2021, 2022, 2024 और 2026 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है।

टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शाहीन अफरीदी ने टीम को लगातार झटके दिए। शाहीन ने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा और फिर जोस बटलर को आउट किया जो दो रन बनाकर आउट हुए। शाहीन ने फिर पावरप्ले के दौरान जैकब बेथेल को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। बेथेल आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, ब्रूक टिके रहे और उन्होंने जिम्मेदारी से खेलते हुए पारी आगे बढ़ाई। ब्रूक ने पहले 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर 50 गेंदों पर शतक लगाया। ब्रूक टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान हैं। इतना ही नहीं, ब्रूक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2010 में भारत के खिलाफ 98 रन बनाए थे।
ब्रूक टी20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले एलेक्स हेल्स ने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में, क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में और पाथुम निसांका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2026 में ऐसा किया था। वहीं, ब्रूक टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे आगे इस मामले में एलेक्स हेल्स (116*) और जोस बटलर (101*) हैं।

ब्रूक के अलावा अन्य बल्लेबाज रहे फ्लॉप
इंग्लैंड के लिए इस मैच में ब्रूक के अलावा अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। इंग्लैंड के लिए सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। ब्रूक के अलावा विल जैक्स और सैम करन ही दहाई अंक का आंकड़ा पार कर सके। विल जैक्स ने 23 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 28 रन और करन ने 15 गेंदों पर एक चौका की मदद से 16 रन बनाए। यह मैच अंत तक बेहद रोमांचक रहा क्योंकि इंग्लैंड को छह गेंदों पर तीन रन चाहिए थे और उसके आठ विकेट गिर चुके थे। आखिरी ओवर डालने के लिए सलमान मिर्जा आए और जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर चौका लगातार टीम को जीत दिला दी। पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने शानदार प्रदर्शन किया और चार विकेट झटके, जबकि मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक को दो-दो विकेट मिले।

पाकिस्तान के लिए फरहान ने जड़ा पचासा
इससे पहले, पाकिस्तान की ओर से सिर्फ साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाया जिसकी मदद से टीम चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दे सकी। फरहान ने 45 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पावरप्ले में दो झटके दिए थे, लेकिन फरहान ने बाबर आजम के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। बाबर 24 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फरहान और फखर जमां के बीच चौथे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन ओवरटन ने फरहान को अपना शिकार बनाया।
पाकिस्तान की ओर से फरहान के अलावा फखर जमां ने 25, शादाब खान ने 23, उस्मान खान ने 8, सईम अयूब ने 7, सलमान आगा ने 5 और शाहीन अफरीदी ने 2 रन बनाए, जबकि सलमान मिर्जा 2 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए लियाम डॉवसन ने तीन विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर और जैमी ओवरटन को दो-दो सफलता मिली। आदिल राशिद ने एक विकेट लिया।