T20 WC: मिलर संग वीडियो पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर को मिली दुष्कर्म की धमकी? शरीर को लेकर भी हुईं अभद्र टिप्पणियां
डेविड मिलर के साथ वायरल वीडियो के बाद आरजे प्रिंसी पारिख ने दुष्कर्म की धमकियों और बॉडी शेमिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
रील वायरल होने के बाद प्रिंसी पारिख ने आरोप लगाया कि उन्हें झकझोर देने वाली दुष्कर्म की धमकियां मिली हैं। पारिख ने यह भी बताया कि वीडियो के बाद उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्हें यह वीडियो फेसबुक से हटाना पड़ा। हालांकि यह वीडियो अब भी इंस्टाग्राम पर मौजूद है। पारिख ने कहा कि वह इन धमकियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी। यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न को लेकर एक नई बहस छेड़ रहा है।
इस बीच, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने दक्षिण अफ्रीका की संयमित बल्लेबाजी की तारीफ की। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'जिस तरह दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट गिरे, उस समय बुमराह शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। लेकिन फिर मिलर ने अपना अनुभव दिखाया। छह वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव साफ नजर आया। उन्होंने ठीक उसी समय अर्धशतक लगाया जब टीम को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।'
पठान ने डेवाल्ड ब्रेविस की 45 रन की पारी को भी निर्णायक बताया। उन्होंने कहा, 'ब्रेविस की 45 रन की पारी बहुत अहम थी। अगर वह साझेदारी नहीं होती तो दक्षिण अफ्रीका मैच नहीं जीत पाता। उन्होंने शुरुआत में धैर्य दिखाया और फिर टीम को स्थिरता दी।'