सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup: Hafeez and Saqlain Clash On-Air After Pakistan Super 8 Defeat, Debate Over Shadab Khan Role

VIDEO: हार के बाद लाइव शो में भिड़े पाकिस्तानी दिग्गज, हफीज और शादाब के ससुर सकलैन मुश्ताक के बीच हुई तीखी बहस

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Feb 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल राह मुश्किल हो गई है। मैच के बाद साकलैन मुश्ताक और मोहम्मद हफीज के बीच मोहम्मद नवाज की भूमिका को लेकर ऑन-एयर तीखी बहस हुई। वहीं हैरी ब्रूक के शतक ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

T20 World Cup: Hafeez and Saqlain Clash On-Air After Pakistan Super 8 Defeat, Debate Over Shadab Khan Role
शो के दौरान सकलैन से भिड़ते हफीज - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस शिकस्त ने पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। अब टीम को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतना होगा और अन्य नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश में धुलने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ जीत बेहद जरूरी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
Trending Videos

शादाब की भूमिका पर ऑन-एयर बहस
हार के बाद पाकिस्तानी टीवी शो 'गेम ऑन है' में पूर्व दिग्गज सकलैन मुश्ताक और मोहम्मद हफीज के बीच ऑलराउंडर शादाब खान की भूमिका को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। शादाब सकलैन के दामाद हैं। शादाब ने 2023 में सकलैन की बेटी मलायका सकलैन से निकाह किया था।
  • शो के दौरान सकलैन ने शादाब का बचाव करते हुए हफीज से कहा, 'वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सक्षम हैं। आप उनके बारे में इस तरह बात नहीं कर सकते।'
  • इस पर हफीज ने सवाल उठाया, 'उनकी पहली प्राथमिकता क्या है, क्या वह बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं या गेंदबाजी ऑलराउंडर?'
  • इस पर सकलैन ने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बराबर अच्छे हैं।'
  • हफीज ने आगे कहा, 'अगर ऐसा है तो उन्हें नंबर पांच पर क्यों नहीं खिलाया जाता? मैं भी ऑलराउंडर था, लेकिन मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी बल्लेबाजी थी। अगर शादाब इतने अच्छे बल्लेबाज हैं तो पांच पर खेले न।'
  • इस पर सकलैन ने कहा, 'शादाब पांच नंबर पर खेल चुके हैं। मैंने खुद कोच रहते हुए उनसे नंबर पांच पर बल्लेबाजी कराई है।' 
  • इस पर हफीज ने कहा, 'तो आप कह रहे हैं कि वह एक बैटर हैं जो गेंदबाजी कर सकते हैं?'
  • फिर सकलैन ने कहा, 'मैंने कहा न कि मैंने शादाब से पांच पर बल्लेबाजी करवाई है। उसमें दमखम है पांच पर खेलने की। उसने दो-तीन मैच भी बैटिंग करके जिताए हैं।'
  • इस पर हफीज ने कहा, 'शादाब की प्राथमिकता क्या है?'
  • जवाब में सकलैन ने कहा, 'अगर आप बैटिंग से मैच जिताएं और फिर बॉलिंग से भी मैच जिताएं, इसका मतलब है कि आप दोनों में अच्छे हैं।'  
  • इस पर हफीज ने कहा, 'मैं अपने आप को ऑलराउंडर कहता हूं। मैंने पाकिस्तान के लिए खेला है। मेरी प्राथमिकता होती थी मेरी बल्लेबाजी। अगर मैं बल्लेबाजी में कुछ नहीं कर रहा तो मुझे गेंदबाजी में चार या छह या आठ ओवर नहीं चाहिए। कप्तान साहब मुझे कहते थे कि अगर आप अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं तो हमें आपके ओवर नहीं चाहिए। इसी तरह मौजूदा टीम में मोहम्मद नवाज के लिए गेंदबाजी प्राथमिकता है। सैम अयूब के लिए बैटिंग प्राइमरी जॉब है। शादाब के लिए उसकी प्राथमिकता गेंदबाजी है। अगर वह विकेट नहीं ले सकते, तो टीम में उनकी जगह नहीं बनती। ये सब जिस काम के लिए टीम में लाए गए हैं, अगर वह नहीं कर रहे तो इनकी जगह टीम में नहीं बनती।'
  • इस बहस ने पाकिस्तान क्रिकेट में चयन और भूमिका को लेकर चल रही असमंजस को उजागर कर दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

हैरी ब्रूक ने बदला मैच का रुख
मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार 51 गेंदों में शतक जड़कर मैच पलट दिया। 58/4 के मुश्किल हालात से टीम को निकालते हुए उन्होंने 165 रन के लक्ष्य का पीछा कर इंग्लैंड को दो विकेट से जीत दिलाई।ब्रूक की इस पारी के दम पर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। पिछले साढ़े तीन हफ्तों में पल्लेकेले में खेले गए अपने सभी पांच मुकाबले इंग्लैंड जीत चुका है और अब सुपर-8 का आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलंबो में खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed