सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup 2026 Semifinal Qualification Scenario: Can Pakistan Still Reach Last-4? Group 2 all Equations

Semifinal Qualification Scenario: क्या अब सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? दिलचस्प हैं ग्रुप-2 के समीकरण

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Feb 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

सवाल है कि क्या पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? तो इसका जवाब हैं हां, लेकिन राह अब बहुत बहुत कठिन है और उसे दूसरी टीमों पर निर्भर रहना है।

T20 World Cup 2026 Semifinal Qualification Scenario: Can Pakistan Still Reach Last-4? Group 2 all Equations
टी20 विश्वकप 2026 - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार पर उछलने वाला पाकिस्तान अब खुद की हार पर रो रहा है। मंगलवार को उसे इंग्लैंड ने सुपर-8 ग्रुप-दो के मुकाबले में शिकस्त दी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के शतक की बदौलत 19.1 ओवर में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गई। वहीं, पाकिस्तान की टीम की स्थिति अब अधर में है।
Trending Videos

T20 World Cup 2026 Semifinal Qualification Scenario: Can Pakistan Still Reach Last-4? Group 2 all Equations
पाकिस्तान टीम - फोटो : IANS
क्या सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है पाकिस्तान?
अब सवाल है कि क्या पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? तो इसका जवाब हैं हां, लेकिन राह अब बहुत बहुत कठिन है और उसे दूसरी टीमों पर निर्भर रहना है। समीकरण अब पाकिस्तान के हाथ से निकल चुके हैं और अन्य टीमों के नतीजे ही पाकिस्तान का रास्ता खोलेंगे। पड़ोसी मुल्क के लिए एक नुकसान यह है कि उसके दो मैच हो चुके हैं और अब उसे सुपर-8 ग्रुप-दो का सिर्फ एक मैच खेलना है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बारिश से धुल गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे। इंग्लैंड ने भी दो मैच खेल लिए हैं, जबकि श्रीलंका और न्यूजीलैंड को अब भी दो-दो मैच खेलने हैं।

इस ग्रुप के समीकरण दिलचस्प हैं। आइए जानते हैं...

सुपर-8 ग्रुप-2 अंक तालिका
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
इंग्लैंड (Q) 2 2 0 0 4 +1.491
न्यूजीलैंड 1 0 0 1 1 0.000
पाकिस्तान 2 0 1 1 1 -0.461
श्रीलंका 1 0 1 0 0 -2.550
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2026 Semifinal Qualification Scenario: Can Pakistan Still Reach Last-4? Group 2 all Equations
पाकिस्तान टीम - फोटो : IANS
समीकरण नंबर-1: न्यूजीलैंड अपने दो मैच हारे और पाकिस्तान श्रीलंका को हराए
पाकिस्तान के लिए पहला समीकरण यह है कि उसे श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करनी ही होगी। साथ ही यह मनाना होगा कि श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें न्यूजीलैंड को हरा दे। इस तरह न्यूजीलैंड सिर्फ एक अंक पर ही रह जाएगा, जबकि श्रीलंका दो अंक तक पहुंच पाएगा। पाकिस्तान की श्रीलंका पर जीत उसे तीन अंक तक ले जाएंगे। इस तरह न्यूजीलैंड और श्रीलंका दौड़ से बाहर हो जाएंगे और इंग्लैंड के साथ पाकिस्तान क्वालिफाई कर सकेगी। यह पाकिस्तान के लिए सबसे आसान समीकरण है। 

T20 World Cup 2026 Semifinal Qualification Scenario: Can Pakistan Still Reach Last-4? Group 2 all Equations
पाकिस्तान की टीम - फोटो : IANS
समीकरण नंबर-2: न्यूजीलैंड अगर एक मैच जीतता है तो पाकिस्तान की राह कठिन, पर नामुमकिन नहीं
न्यूजीलैंड की टीम अगर अपने दोनों में से एक भी मैच जीतती है तो पाकिस्तान की राह मुश्किल हो जाएगी, लेकिन फिर भी उसके पास मौका होगा। न्यूजीलैंड का मौजूदा नेट रन रेट शून्य है। उसका अगला मैच आज श्रीलंका से फिर 27 को इंग्लैंड से है। 

अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका को हरा देता है तो उसका नेट रन रेट पॉजिटिव हो जाएगा। वहीं, पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461 है। पाकिस्तान को फिर यह मनाना होगा कि न्यूजीलैंड बड़े अंतर से न जीते और न्यूजीलैंड श्रीलंका से जीतकर इंग्लैंड से हार जाए। इससे नेट रन रेट में थोड़ी कटौती होगी। पाकिस्तान के लिए फायदा यह है कि उसका आखिरी सुपर-8 मैच 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ है। ऐसे में न्यूजीलैंड के सारे सुपर-8 मैच पूरे हो चुके होंगे और उसके पास समीकरण होगा कि उसे न्यूजीलैंड के नेट रन रेट को पार करने के लिए कितने ओवर में या कितने रन से जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, अगर पाकिस्तान श्रीलंका से एक रन से भी हारा तो उसका खेल खत्म हो जाएगा।

अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका से हार जाता है और इंग्लैंड पर बड़ी जीत हासिल करता है तो भी उसका नेट रन रेट बूस्ट कर जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान को 28 फरवरी को आखिरी ग्रुप-2 मैच खेलने का फायदा होगा। 

T20 World Cup 2026 Semifinal Qualification Scenario: Can Pakistan Still Reach Last-4? Group 2 all Equations
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC
समीकरण नंबर-3: न्यूजीलैंड के बाकी दो मैच भी बारिश से धुल जाएं, पाकिस्तान आखिरी मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराए
पाकिस्तान पर कुदरत का निजाम होता रहा है। 2022 में किस्मत के सहारे टीम फाइनल में पहुंची थी। तो ऐसे में पाकिस्तानी फैंस यही मनाएंगे कि न्यूजीलैंड के आखिरी दो मैच भी बारिश से धुल जाएं ताकि उसे एक-एक अंक और मिले। इस तरह न्यूजीलैंड के तीन अंक हो पाएंगे, लेकिन नेट रन रेट शून्य रह जाएगा। इस स्थिति में पाकिस्तान को श्रीलंका को हराना और नेट रन रेट कुछ पॉजिटिव करने से काम बन जाएगा।

अगर न्यूजीलैंड एक मैच में हार जाए और उसका दूसरा बारिश से धुल जाए तो भी कीवियों के दो अंक हो पाएंगे। तब पाकिस्तान के लिए बस श्रीलंका पर जीत काफी होगा। हालांकि, अगर न्यूजीलैंड एक मैच जीत जाता है और उसका दूसरा मैच बारिश से धुल जाता है तो कीवियों के चार अंक हो जाएंगे और टीम क्वालिफाई कर जाएगी। 

समीकरण नंबर-4: यह सबसे अजीब और दिलचस्प स्थिति
समीकरण नंबर चार सबसे अजीब और दिलचस्प स्थिति हो सकती है। अगर पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान दो अंकों पर खत्म करेगा। साथ ही, अगर श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो मेजबान टीम (श्रीलंका) भी दो अंकों पर ही समाप्त करेगी। अब अगर न्यूजीलैंड अपनी दूसरी भिड़ंत में इंग्लैंड से हार जाता है, जबकि उसका श्रीलंका वाला मैच रद्द हो चुका हो, तो न्यूजीलैंड भी दो अंकों पर रहेगा। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड, तीनों के दो-दो अंक होंगे। तब सेमीफाइनल में इंग्लैंड के साथ वही टीम पहुंचेगी, जिसका नेट रन रेट इन तीनों में सबसे बेहतर होगा।
 

T20 World Cup 2026 Semifinal Qualification Scenario: Can Pakistan Still Reach Last-4? Group 2 all Equations
न्यूजीलैंड - फोटो : PTI
न्यूजीलैंड के लिए सबसे अच्छा मौका
न्यूजीलैंड की टीम इस विश्वकप में शानदार फॉर्म में रही है। ग्रुप स्टेज में उसने चार में से तीन मैच जीतेथए और यूएई, अफगानिस्तान और कनाडा को हराया था। कीवियों को बस दक्षिण अफ्रीका से हार मिली थी। न्यूजीलैंड के पास कुछ दमदार खिलाड़ी हैं, जो मैच जिताने का दमखम रखते हैं। कुछ हद तक इस ग्रुप का फैसला आज प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच से ही साफ हो जाएगा। कीवी अगर जीते तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और टीम फिर इंग्लैंड को हराने की कोशिश भी करेगी। वहीं, श्रीलंका का नेट रन रेट सबसे बड़ा निगेटिव है। उसे अब बाकी दोनों मैचों में बड़ी जीत की दरकार है। अगर श्रीलंकाई टीम ऐसा करने में कामयाब रहती है तो इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। श्रीलंका अपने घर पर खेल रही है और पाकिस्तान के लिए भी उनसे पार पाना आसान नहीं होगा।

T20 World Cup 2026 Semifinal Qualification Scenario: Can Pakistan Still Reach Last-4? Group 2 all Equations
हैरी ब्रूक - फोटो : IANS
कैसे पाकिस्तान से जीता इंग्लैंड?
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। 45 गेंद की अपनी पारी में साहिबजादा ने सात चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा बाबर आजम और फखर जमां ने 25-25 रन की पारियां खेलीं। शादाब खान ने 11 गेंद में 23 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने तीन, जबकि जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए ब्रूक ने सर्वाधिक 100 रन बनाए जिससे टीम ने सुपर आठ में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। हैरी ब्रूक ने 51 गेंद में 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। इसके अलावा विल जैक्स ने 23 गेंद में 28 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने चार विकेट लिए। इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed