{"_id":"699de2e503a25d83510c72d7","slug":"richard-pybus-has-been-appointed-as-the-head-coach-of-the-afghanistan-cricket-team-replacing-jonathan-trott-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Afghanistan Cricket: अफगानिस्तान को मिला नया मुख्य कोच, रिचर्ड पायबस को मिली जिम्मेदारी; ट्रॉट की लेंगे जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Afghanistan Cricket: अफगानिस्तान को मिला नया मुख्य कोच, रिचर्ड पायबस को मिली जिम्मेदारी; ट्रॉट की लेंगे जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
सार
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को नया मुख्य कोच मिल गया है। टीम का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में अच्छा नहीं रहा था और अफगानिस्तान ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया था। इसके बाद जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया था।
रिचर्ड पायबस
- फोटो : ACB
विज्ञापन
विस्तार
इंग्लैंड में जन्मे रिचर्ड पायबस को जोनाथन ट्रॉट की जगह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। ट्रॉट का कार्यकाल मौजूदा टी20 विश्व कप से टीम के बाहर होने के साथ ही खत्म हो गया था। पायबस अगले महीने यूएई में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से पहले टीम की कमान संभालेंगे।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने मंगलवार को बयान में कहा, 'एसीबी को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रिचर्ड पायबस को अफगानिस्तान राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह मार्च में श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी सीरीज से पहले टीम से जुड़ेंगे।' खिलाड़ी के रूप में उनका करियर चोटों के कारण प्रभावित रहा, लेकिन कोच के तौर पर उन्होंने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
पायबस का करियर
पायबस तीन बार विश्व कप जीतने वाली टीमों के मुख्य कोच और क्रिकेट निदेशक रह चुके हैं। उनके पास शीर्ष स्तर पर काम करने का व्यापक अनुभव और हाई-परफोर्मेंस प्रणाली विकसित करने का रिकॉर्ड है। वह 2013 से 2019 तक वेस्टइंडीज के मुख्य कोच, क्रिकेट निदेशक और हाई-परफोर्मेंस प्रमुख रहे। इसी दौरान 2016 में वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जब पुरुष, महिला और अंडर-19 तीनों टीमों ने एक ही कैलेंडर वर्ष में आईसीसी विश्व कप खिताब जीते। पायबस ने इससे पहले पाकिस्तान को 1999 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाया था, जहां टीम ऑस्ट्रेलिया से हारकर उपविजेता रही।
Trending Videos