सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup: Politics Over Babar Azam’s Selection? Ex-Captains and Former Teammates Launch Scathing Attack

T20 World Cup 2026: बाबर आजम पर फूटा पूर्व क्रिकेटरों का गुस्सा; वॉन बोले- वह सियासत कर पाकिस्तान टीम में आए

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Feb 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से हार के बाद बाबर आजम के प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो गए हैं। माइकल वॉन ने चयन में राजनीति की ओर इशारा किया, जबकि इमाद वसीम समेत पूर्व खिलाड़ियों ने बाबर की आलोचना करते हुए उन्हें जिम्मेदारी लेने की सलाह दी। पाकिस्तान अब करो या मरो की स्थिति में है।

T20 World Cup: Politics Over Babar Azam’s Selection? Ex-Captains and Former Teammates Launch Scathing Attack
बाबर आजम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अधर में लटक गई हैं। इस मैच में बाबर आजम नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 24 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। उनका स्ट्राइक रेट 104 रहा, जिसे लेकर क्रिकेट जगत में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप में बाबर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 2024 संस्करण में उनका स्ट्राइक रेट 101 था और इस बार अब तक 112 के आसपास है, जबकि औसत सिर्फ 22.75 का है।
Trending Videos

वॉन का सियासत वाला बयान
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बाबर की टीम में जगह को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में विदेशी कोच के लिए काम करना आसान नहीं होता। वॉन ने कहा, 'मैं उन विदेशी कोचों की तारीफ करता हूं जो पाकिस्तान जाकर कोचिंग करते हैं, क्योंकि मैं अंदाजा लगा सकता हूं कि वहां क्या चल रहा होगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'माइक हेसन ने बाबर को जिस तरह संभाला है, वह शानदार है। उन्हें बाबर को खिलाना ही पड़ता है और वे उन्हें इंश्योरेंस पॉलिसी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर दो विकेट जल्दी गिर जाएं तो वह क्रीज पर आकर पारी संभाल सकते हैं।' हालांकि वॉन ने यह भी जोड़ा कि इस तरह की राजनीति वर्ल्ड कप जीतने का सबसे अच्छा तरीका नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमाद वसीम का तीखा हमला
दूसरी ओर, पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर इमाद वसीम ने बाबर पर सीधा निशाना साधा। जियो न्यूज पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बड़े मैचों में बाबर बार-बार निराश कर रहे हैं। इमाद ने कहा, '24 गेंद खेलने के बाद अगर आप उस तरह आउट होते हैं तो यह अपराध है। आप इतने सीनियर खिलाड़ी हैं। कब तक ऐसे मैच खराब करेंगे?' उन्होंने सवाल उठाया, 'टीम मीटिंग में क्या वह हाथ उठाकर जिम्मेदारी लेते हैं? आखिर कब वह हैरी ब्रूक की तरह मैच जिताने वाली पारी खेलेंगे?'

आमिर और शहजाद भी नाराज
मोहम्मद आमिर और अहमद शहजाद ने भी टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर सवाल उठाए। आमिर ने कहा, 'दो साल से हम कह रहे हैं कि चार-पांच कोर खिलाड़ियों को काफी मौके मिल चुके हैं, लेकिन प्रदर्शन नहीं आया।' शहजाद ने जोड़ा, 'बड़े खिलाड़ी अपनी गलतियां स्वीकार करते हैं। तीन साल से फिटनेस के शिखर पर होने के बावजूद प्रदर्शन नहीं आया।'

अब ‘करो या मरो’ की स्थिति
अब पाकिस्तान को सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखने के लिए श्रीलंका के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मैच हर हाल में जीतना होगा। लेकिन बाबर के फॉर्म और टीम चयन को लेकर उठ रहे सवाल टीम मैनेजमेंट के लिए नई चुनौती बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed