{"_id":"699ee88751c68eb8a00932b4","slug":"angry-fans-posts-threatening-messages-to-pakistan-captain-salman-agha-family-after-loss-against-england-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: सुपर-8 में मिली हार नहीं पचा पा रहे पाकिस्तानी फैंस, अपने ही कप्तान की पत्नी और बच्चे को दे रहे धमकी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: सुपर-8 में मिली हार नहीं पचा पा रहे पाकिस्तानी फैंस, अपने ही कप्तान की पत्नी और बच्चे को दे रहे धमकी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 25 Feb 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार
सुपर-8 में इंग्लैंड से मिली हार पाकिस्तान के प्रशंसक पचा नहीं पा रहे हैं। आलम यह है कि वे अपने ही कप्तान सलमान अली आगा के परिवार को धमकियां देने लगे हैं। इसका खुलासा आगा की पत्नी सबा मंजर ने किया।
सलमान अली आगा-सबा मंजर
- फोटो : ANI-Salman Agha (instagram)
विज्ञापन
विस्तार
सुपर-8 में इंग्लैंड से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान का टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना लगभग टूट चुका है। इस हार के बाद भड़के पाकिस्तानी प्रशंसकों ने टीम के कप्तान सलमान अली आगा के परिवार को धमकियां दीं। इसका खुलासा उनकी पत्नी सबा मंजर ने सोशल मीडिया पर किया।
ये भी पढ़ें: Semifinal Qualification Scenario: क्या अब सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? दिलचस्प हैं ग्रुप-2 के समीकरण
Trending Videos
ये भी पढ़ें: Semifinal Qualification Scenario: क्या अब सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? दिलचस्प हैं ग्रुप-2 के समीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड ने दी करारी शिकस्त
पाकिस्तान का मंगलवार को इंग्लैंड से सामना हुआ। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के शतक की बदौलत 19.1 ओवर में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गई। वहीं, पाकिस्तान की टीम की स्थिति अब अधर में है।

अपने ही कप्तान के परिवार को प्रशंसकों ने दे डाली धमकियां
पाकिस्तान की हार पर भड़के प्रशंसकों ने अपने ही कप्तान के परिजनों को धमकियां देना शुरू कर दिया। सलमान की पत्नी सबा मंजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उन्हें या उनके बेटे को गाली देने और धमकी देने से पाकिस्तान टी20 विश्व कप नहीं जीत पाएगा।'
(सोशल मीडिया)

मोइन खान ने की कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी प्रशंसकों की इन हरकतों का जमकर विरोध हो रहा है। यूजर्स ने खिलाड़ियों और उनके परिवारों के खिलाफ गाली-गलौज और धमकी भरी भाषा के इस्तेमाल की निंदा की। पूर्व कप्तान मोइन खान ने 1999 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के हारने के ऐसे ही अनुभव याद किए। उन्होंने कहा, 'यह पूरी तरह से मंजूर नहीं है और साइबर क्राइम विंग को इन धमकी भरे पोस्ट की जांच करनी चाहिए और उन्हें सजा देनी चाहिए।'