सब्सक्राइब करें

Live

SL vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को शुरुआती झटका, फिन एलन 23 रन बनाकर आउट; तीक्षणा को मिली सफलता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Feb 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Today Live Cricket Score SL vs NZ T20 World Cup Super 8 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

SL vs NZ T20 Live Score: T20 World Cup Super 8 Sri Lanka vs New Zealand Scorecard and Result News in Hindi
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ICC
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

07:20 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को शुरुआती झटका

न्यूजीलैंड को शुरुआती झटका महीश तीक्षणा ने दिया। उन्होंने फिन एलन को अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र मौजूद हैं।
06:37 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोनकी, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लागे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका।
06:34 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने बताया कि प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है। कामिल मिशारा की जगह चरिथ असलंका की वापसी हुई है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में जिम्मी नीशम की जगह कोल मैककोनकी को मौका मिला है।
06:20 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका हेड टू हेड

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच 28 मुकाबले खेले गए हैं। कीवी टीम को 16 मुकाबलों में जीत मिली है। 11 श्रीलंका ने जीते हैं। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें छह बार आमने-सामने हुई हैं। चार मैच श्रीलंका ने जीते, जबकि कीवियों को दो में ही जीत मिली। दोनों टी20 विश्वकप में पिछली बार 2022 में आमने-सामने आए थे और तब न्यूजीलैंड ने 65 रन से जीत दर्ज की थी। 
06:19 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: प्रेमदासा की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

श्रीलंका में खेले जा रहे मैचों पर बारिश का असर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच के दौरान भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश खलल डाल सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है। मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है, और स्पिनर को हावी होने का मौका मिलता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 152 रन है। इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर बांग्लादेश का है। बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ ही 2018 में 5 विकेट पर 215 रन बनाए थे। 
06:19 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए अहम मैच

न्यूजीलैंड का सुपर-8 में न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था। यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और कीवी टीम को एक अंक से संतोष करना पड़ा था। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की राह की संभावना को बनाए रखने की कोशिश करेगी। वहीं, श्रीलंका को सुपर-8 के अपने मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका के लिए भी इस मैच में जीत दर्ज करना ही एकमात्र विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:19 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का बेहद अहम मुकाबला

टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा। इस मैच में जीत श्रीलंका या कीवियों को सेमीफाइनल की राह में बनाए रखेगी, जबकि पाकिस्तान लगभग बाहर हो जाएगा। ऐसे में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। 
06:14 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को शुरुआती झटका, फिन एलन 23 रन बनाकर आउट; तीक्षणा को मिली सफलता

Today Live Cricket Score SL vs NZ T20 World Cup Super 8 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में अगर न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका को मात दे देती है पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट जाएगा। 
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed