सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GDCA Under-10 Tournament: Dem Production wins the title match.

Gurugram News: जीडीसीए अंडर-10 टूर्नामेंट, डेम प्रोडक्शन ने जीता खिताबी मुकाबला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
GDCA Under-10 Tournament: Dem Production wins the title match.
विज्ञापन
पीटर क्रिकेट अकादमी को 65 रनों से हराकर चमचमाती ट्रॉफी पर जमाया कब्जा



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जीडीसीए अंडर-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में डेम प्रोडक्शन ने पीटर क्रिकेट अकादमी को 65 रनों के अंतर से मात देकर खिताब जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डेम प्रोडक्शन की टीम ने 193 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए पीटर क्रिकेट अकादमी की टीम महज 128 रनों पर ऑल आउट हो गई।
डेम प्रोडक्शन के वर्णित ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। इसके अलावा मेहताब ने 58 रनों और हर्ष ने 38 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाया। पीटर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए लक्षित ही एकमात्र गेंदबाज रहे जिन्होंने 1 विकेट हासिल किया। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीटर क्रिकेट अकादमी की टीम डेम प्रोडक्शन की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 128 रनों पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेम प्रोडक्शन के गेंदबाजों ने विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। गेंदबाजी में अथर्व जोहरी और सात्विक राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट चटकाए। वहीं अथर्व चौहान, कृषिव, अवीर गर्ग और अबीर सिंह ने 1-1 विकेट लेकर टीम की इस जीत में अहम योगदान दिया। फाइनल मैच में 75 रनों की शानदार पारी खेलने वाले वर्णित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अथर्व जोहरी को बेस्ट बॉलर और मेहताब को बेस्ट बैटर के पुरस्कार से नवाजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed