{"_id":"6a70939d600256c5270c6c6b","slug":"gurugram-topped-the-sgfi-district-level-boxing-competition-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96637-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एसजीएफआई जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गुरुग्राम रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एसजीएफआई जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गुरुग्राम रहा अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता के लिए विजेता खिलाड़ियों ने किया क्वालीफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में जिला स्तरीय स्कूल मुक्केबाजी प्रतियोगिता सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम, सोहना, पटौदी और फर्रुखनगर ब्लॉक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग (बालक एवं बालिका) के विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों ने आगामी राज्य स्तरीय स्कूल मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
प्रतियोगिता में गुरुग्राम ब्लॉक के मुक्केबाजों का दबदबा सबसे अधिक रहा। उन्होंने कई भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। सोहना के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पटौदी और फर्रुखनगर के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाया। उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया और विभिन्न पदक हासिल किए। आयोजकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी स्वर्ण पदक विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन
अंडर-19 बालिका वर्ग में गुरुग्राम की फ्रेया, निकिता, विधि और कार्वी ने स्वर्ण पदक जीते। सोहना की हर्षिका, कंचन और कोमल ने भी अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में गुरुग्राम की यशिका, कविशा, अनुस्था, शगुन, अंजलि, दीक्षा, निहारिका राणा और गरिमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। सोहना की तन्वी, अवनीत और डैरी राघव ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। पटौदी की कुमकुम, कोमल और भूमिका ने भी अपने वर्गों में पदक जीते। फर्रुखनगर की मोहनी ने भी एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग के विजेता
अंडर-14 बालक वर्ग में सोहना के प्रतीक, नितिन, प्रियांशु, गर्वित और अनुराग ने स्वर्ण पदक जीते। गुरुग्राम के सौम्या, नभान गुप्ता, विनय और क्रिशम ने भी अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल किए। पटौदी के हर्ष ने भी इस वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार दबदबा कायम रखा। मेघ, अमित, अंश, दीपांशु, वंश (दो भार वर्गों में), अंशुमान, आर्यन, रक्षित, नैतिक, रायन, अभिषेक और वेनस ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अंडर-19 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता
अंडर-19 बालक वर्ग में गुरुग्राम के उत्कर्ष, यशबित, तनिष्क, अंशुल और युग दहिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं सोहना के विराज, हर्ष, भविष्य, जतिन, कुणाल और देवव्रत ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता जिले के युवा मुक्केबाजों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच थी। सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।