{"_id":"6a426d7b425da35ff20695e2","slug":"increased-rush-of-players-for-sports-gradation-certificate-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92958-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाण पत्र के लिए खिलाड़ियों की बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाण पत्र के लिए खिलाड़ियों की बढ़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन जुलाई तक 300 खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र तैयार करने का लक्ष्य
गुरुग्राम। ग्रुप-डी भर्ती से पहले स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए खिलाड़ियों की भीड़ जिला खेल कार्यालय पहुंच रही है। पात्र खिलाड़ियों को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए खेल विभाग लगातार कार्य कर रहा है। सोमवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद जिला खेल कार्यालय खुला रहा और खिलाड़ियों के आवेदन निपटाए गए।
जिला खेल विभाग के अनुसार सोमवार को 15 खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाण पत्र तैयार किए गए। पिछले तीन दिनों में विभाग ने 30 से अधिक खिलाड़ियों के ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जारी किए है। जबकि तीन जुलाई तक करीब 300 खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र तैयार करने का लक्ष्य है। ऐसे में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्य का दबाव बढ़ गया है। खेल विभाग में रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी अपने दस्तावेजों के सत्यापन और ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। आवेदन की संख्या अधिक होने के कारण विभाग निर्धारित समय के साथ-साथ अतिरिक्त समय तक भी कार्य कर रहा है, ताकि किसी भी पात्र खिलाड़ी को परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि विभाग पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। सरकारी अवकाश के दिन भी कार्यालय खोलकर खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र खिलाड़ियों के आवेदन समय पर निपटाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।