{"_id":"6a426f3f42c6cb54c00eacde","slug":"inspection-will-be-done-as-soon-as-the-school-opens-action-will-be-taken-against-the-officials-if-negligence-is-found-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92955-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूल खुलते ही होगा निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूल खुलते ही होगा निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जुलाई से नियमित कक्षाएं, शिक्षा विभाग ने जिला व खंड अधिकारियों को किया सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। एक जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू होने से पहले विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों का किसी भी समय निरीक्षण किया जा सकता है। यदि साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली, सुरक्षा या अन्य मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी मिली तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को 22 बिंदुओं की एडवाइजरी जारी कर सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल परिसरों की साफ-सफाई, प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, कक्षाओं और शौचालयों को पूरी तरह व्यवस्थित रखने को कहा गया है। जर्जर भवनों, सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण और सुरक्षा मानकों की भी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार नए सत्र की शुरुआत किसी भी तरह की अव्यवस्था के बिना हो इसके लिए सभी स्कूलों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।