{"_id":"69f4ad060ec8109ccd09e75d","slug":"man-allegedly-forced-to-transfer-rs-63500-from-youth-claiming-he-was-stuck-at-airport-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86623-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एयरपोर्ट फंसने की बात कहकर युवक से ट्रांसफर कराए 63,500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एयरपोर्ट फंसने की बात कहकर युवक से ट्रांसफर कराए 63,500 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर फंसे होने की बात कहकर युवक से ट्रांसफर कराए 63,500 रुपये
- पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज महिला ने फेसबुक फ्रेंड बनकर एयरपोर्ट पर फंसने की बात कहकर युवक से 63,500 रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
पटौदी निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि 31 मार्च को उनकी फेसबुक पर केथलिन नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। कुछ दिन बाद उसके साथ यूके के नंबर से व्हाट्सएप चैट शुरू हुई। महिला ने भारत आने की बात कही। 4 अप्रैल को मुंबई एयरपोर्ट कस्टम बनकर कॉल आई कि आपकी दोस्त के डॉलर खत्म हो गए हैं, उसे एयरपोर्ट पर सत्यापन के लिए रोका है। वह बात करना चाहती है।
वहीं, केथलिन के व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई और बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर है। उसे सत्यापन के लिए रुपयों की जरूरत है। झांसे में आकर विक्रम ने एसबीआई और यूनियन बैंक से दो बार में कुल 63,500 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी जब रुपये मांगे गए तो विक्रम को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। पीड़ित ने ठगी के बारे में पुलिस को जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
Trending Videos