सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Memorandum Submitted to Deputy Commissioner Demanding Reconsideration of Minimum Wage Hike

Gurugram News: न्यूनतम वेतन वृद्धि पर पुनर्विचार की मांग उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Memorandum Submitted to Deputy Commissioner Demanding Reconsideration of Minimum Wage Hike
विज्ञापन
हरियाणा के औद्योेगिक संगठनों के प्रतिनिधि संगठन चिया ने की पुनर्विचार की मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कन्फेडरेशन ऑफ हरियाणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (चिया) के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त उत्तम कुमार से मिलकर न्यूनतम वेतन वृद्धि पर पुनर्विचार के लिए ज्ञापन सौंपा। उद्यमियों ने कहा कि चिया गुरुग्राम, मानेसर, सोहना, रेवाड़ी, बहादुरगढ़, कुंडली, पानीपत, सोनीपत, राई, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और रोहतक सहित राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के 30 से अधिक औद्योगिक संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है। चिया ने राज्य में न्यूनतम वेतन में हाल ही में की गई अत्यधिक और अचानक वृद्धि पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
चिया का प्रतिनिधिमंडल, संरक्षक अशोक कोहली और प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के चेयरमैन और चिया के संयोजक दीपक मैनी के नेतृत्व में गुरुग्राम के जिला उपायुक्त उत्तम कुमार से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने न्यूनतम वेतन वृद्धि को पुनर्विचार कर चरणबद्ध तरीके से लागू करने की मांग रखी। ज्ञापन में कहा गया है कि चार हजार रुपये की एकमुश्त वृद्धि से उद्योगों पर प्रति कर्मचारी छह से सात हजार रुपये तक का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ रहा है, जो वर्तमान परिस्थितियों में वहन करना अत्यंत कठिन है। उद्योग पहले से ही कई लागत दबावों का सामना कर रहे हैं, जिनमें बिजली दरों में वृद्धि, ईएसआई और पीएफ अंशदान में बढ़ोतरी, अनुपालन लागत आदि शामिल हैं। ऐसे में वेतन वृद्धि का अतिरिक्त भार उद्योगों के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में चिया के संरक्षक कर्नल राज सिंगला अशोक कोहली, दीपक मैनी, सीआईआई के जिलाध्यक्ष विनोद बापना, डॉ. एसपी अग्रवाल (वाइस चेयरमैन, पीएफटीआई) एडवोकेट आर.एल. शर्मा (महानिदेशक, पीएफटीआई), आरपी खटाना (अध्यक्ष, सोहना मेवात इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) किशन कपूर (अध्यक्ष, हरियाणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) श्रीपाल शर्मा (अध्यक्ष, कादीपुर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन) और अश्वनी शर्मा (महासचिव, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज, उद्योग विहार) शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed