फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Multi-level parking in Udyog Vihar to be seven-storeyed; budget to increase.

Gurugram News: उद्योग विहार में सात मंजिला होगी बहुमंजिला पार्किंग, बढ़ेगा बजट

Thu, 01 Oct 2026 05:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Multi-level parking in Udyog Vihar to be seven-storeyed; budget to increase.
- पहले पांच मंजिल की थी योजना, अब भूमिगत तीन और ऊपर सात मंजिल बनाने की तैयारी
विज्ञापन


नंबर गेम - 700 वाहन हो सकेंगे पार्क
नंबर गेम - 02 - 1.5 एकड़ में बनेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उद्योग विहार फेज 4 में प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग की योजना में बदलाव किया जा रहा है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने पार्किंग की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब यहां पहले प्रस्तावित पांच मंजिल के बजाय जमीन के नीचे तीन और ऊपर सात मंजिल का निर्माण करने की योजना तैयार की जा रही है। योजना में बदलाव के साथ इसका बजट भी बढ़ेगा। संशोधित तकनीकी योजना तैयार होने के बाद पार्किंग निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।
एचएसआईआईडीसी की ओर से उद्योग विहार फेज 4 में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर आधुनिक बहुमंजिला पार्किंग बनाने की योजना बनाई गई थी। शुरुआती योजना के अनुसार पांच मंजिला पार्किंग में करीब 500 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था होनी थी। अब क्षमता बढ़ाकर करीब 700 वाहनों तक करने की तैयारी है। अधिकारियों के अनुसार योजना में तकनीकी कमियों को दूर करने के साथ इमारत की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन

पार्किंग परियोजना पर पहले करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था। योजना में बदलाव के बाद बजट में करीब 20 करोड़ रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। संशोधित योजना तैयार होने के बाद ही निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसे पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग विहार में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में कर्मचारी और उद्यमी अपने वाहन सड़क किनारे और फुटपाथ पर खड़े करने को मजबूर हैं। इससे कई जगह सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और जाम की स्थिति बनती है। सुबह और शाम कार्यालय आने-जाने के समय समस्या और बढ़ जाती है। बहुमंजिला पार्किंग बनने से उद्योग विहार फेज एक से फेज पांच तक वाहन पार्किंग की समस्या कम होने की उम्मीद है। गुड़गांव उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि बहुमंजिला पार्किंग की योजना कई वर्षों से प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
उद्योग विहार फेज 4 में करीब 300 कंपनियां संचालित हो रही हैं। बहुमंजिला पार्किंग बनने से इन कंपनियों के उद्यमियों और कर्मचारियों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इससे सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग कम होगी और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। पार्किंग सुविधा बढ़ने से फेज चार में आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।

---------------------------------------
पांच मंजिला पार्किंग की योजना में बदलाव के निर्देश मिले हैं। तकनीकी कमियों को दूर करने के साथ ऊंचाई और पार्किंग क्षमता बढ़ाई जाएगी। बजट में भी संशोधन होगा। योजना को अंतिम रूप देने के बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। -अरुण गर्ग, डीजीएम, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed