{"_id":"69c29dfc3c2a186fef0ed931","slug":"municipal-commissioner-strict-on-cleanliness-system-senior-officials-will-conduct-field-inspections-daily-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82996-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्वच्छता व्यवस्था पर निगमायुक्त सख्त, वरिष्ठ अधिकारी रोज करेंगे फील्ड निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्वच्छता व्यवस्था पर निगमायुक्त सख्त, वरिष्ठ अधिकारी रोज करेंगे फील्ड निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सड़कों को कचरा व धूल मुक्त बनाने पर रहा जोर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम में सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारी फील्ड में नजर आने चाहिए। इस बात का निर्देश नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने मंगलवार को आयोजित स्वच्छता समीक्षा बैठक के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए सभी अतिरिक्त निगमायुक्त व संयुक्त आयुक्त प्रतिदिन फील्ड में जाकर निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कार्यालय तक सीमित न रहें, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करें।
निगमायुक्त स्वयं भी नियमित रूप से फील्ड में जाकर मौके पर निरीक्षण करेंगे, ताकि स्वच्छता कार्यों की गुणवत्ता और गति बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।
बैठक में विशेष रूप से मुख्य सड़कों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। निगमायुक्त ने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों को कचरा एवं धूल मुक्त रखना प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
Trending Videos