सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NCR Academy won by 6 wickets.

Gurugram News: एनसीआर अकादमी 6 विकेट से जीती

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
NCR Academy won by 6 wickets.
विज्ञापन
गुरुग्राम। द शिक्षियन स्कूल के क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को एनसीआर क्रिकेट अकादमी और क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें एनसीआर अकादमी ने क्राफ्ट अकादमी की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर क्राफ्ट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।


पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्राफ्ट अकादमी की शुरुआत बेहद खराब रही। अथर्व यादव ने 44 रन और शौर्य दीपक ने 40 रनों की जुझारू पारी खेली। अंत में मयंक ने मात्र 16 गेंदों में 36 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को 225 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। एनसीआर अकादमी की ओर से शौर्य भारद्वाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इसके अलावा ललित ने 2 और रेयान ने 2 विकेट लिए। 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीआर अकादमी के बल्लेबाजों ने मैदान पर आते ही आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान आर्यन दहिया ने 45 रन, दक्ष राज अग्रवाल ने 41 रनों का योगदान दिया। आर्यन यादव ने नाबाद 59 रनों की आतिशी पारी खेली। शौर्य भारद्वाज ने भी बल्लेबाजी में अपना जोहर दिखाते हुए नाबाद 31 रन बनाए। क्राफ्ट अकादमी की ओर से रेयान ने 2 विकेट, वहीं अभिनव और मंयक को एक-एक सफलताएं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed